महाराष्ट्र में जमीन से अज्ञात पदार्थ निकलने से फैली दहशत
महाराष्ट्र में जमीन से अज्ञात पदार्थ निकलने से फैली दहशत
जालना, छह अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के जालना शहर में समनागांव रोड इलाके में जमीन से काले रंग का पदार्थ निकलने से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई, जिसके बाद अधिकारियों ने संभावित कारणों की जांच शुरू कर दी।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटनास्थल पर जमीन से ज्वलनशील पदार्थ निकलता हुआ देखा गया।
अधिकारियों को संदेह है कि घटनास्थल के पास स्थित एक बिजली के खंभे में शॉर्ट सर्किट या कोई अन्य तकनीकी खराबी इस घटना का कारण हो सकती है।
असामान्य गतिविधि को देखते ही स्थानीय निवासी घटनास्थल पर पहुंच गए।
अधिकारियों ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि वे मामले की जांच कर रहे हैं।
भाषा राखी माधव
माधव

Facebook


