लोगों का प्यार और आशीर्वाद मायने रखता है, पद नहीं: गडकरी

लोगों का प्यार और आशीर्वाद मायने रखता है, पद नहीं: गडकरी

लोगों का प्यार और आशीर्वाद मायने रखता है, पद नहीं: गडकरी
Modified Date: May 24, 2026 / 12:54 am IST
Published Date: May 24, 2026 12:54 am IST

नागपुर, 23 मई (भाषा) केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को कहा कि उनके लिए सबसे अधिक लोगों का आशीर्वाद और प्यार मायने रखता है, न कि बड़ा पद और सत्ता।

वह यहां अपने मित्रों के एक समूह द्वारा आयोजित एक सभा में बोल रहे थे।

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री गडकरी ने दशकों पहले नागपुर से अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की थी। उन्होंने पूर्वी महाराष्ट्र के आदिवासी क्षेत्रों में परियोजनाओं सहित उनके द्वारा शुरू की गई विभिन्न कल्याणकारी परियोजनाओं के बारे में बात की।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे जनता दरबार कार्यक्रमों में हजारों लोग आते हैं… मैं उनसे यह नहीं पूछता कि उन्होंने मुझे वोट दिया था या नहीं। अगर मैं कुछ कर सकता हूं तो मैं हां कहता हूं, अगर नहीं कर सकता, तो मैं ना कहता हूं। और मेरा अनुभव अच्छा रहा है, मुझे पूरे देश से प्यार मिला है। और भला किसी को राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री जैसे बड़े पदों की चाह क्यों होनी चाहिए? लोगों का प्यार ही सबसे बड़ी चीज है।’’

भाषा

शुभम नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में