पशु वध के खिलाफ आवाज उठाने के लिए पेटा ने एआई-संचालित रोबोट बकरी पेश की

पशु वध के खिलाफ आवाज उठाने के लिए पेटा ने एआई-संचालित रोबोट बकरी पेश की

पशु वध के खिलाफ आवाज उठाने के लिए पेटा ने एआई-संचालित रोबोट बकरी पेश की
Modified Date: May 21, 2026 / 05:38 pm IST
Published Date: May 21, 2026 5:38 pm IST

मुंबई, 21 मई (भाषा) पशु अधिकार संस्था ‘पेटा-इंडिया’ ने ‘आवाज’ नामक एक एआई-आधारित रोबोट बकरी पेश की, जो लोगों को निरामिष भोजन विकल्प चुनने और शाकाहारी खानपान की आदतें अपनाने के लिए प्रोत्साहित करती है।

एक वीडियो में रोबोट बकरी को अंग्रेजी और हिंदी में बातचीत करते हुए दिखाया गया है, जिसमें वह बच्चों और अन्य राहगीरों से पूछती है – ‘‘क्या आप मुझे दोस्त मानते हैं या भोजन?’’

पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा), इंडिया ने एक बयान में कहा कि ‘आवाज’ देश भर के कॉलेजों और शहरों के व्यस्त क्षेत्रों में जाएगी ताकि आम जनता को शाकाहार के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।

संस्था ने कहा कि उसका लक्ष्य ‘आवाज’ की मदद से अधिक से अधिक लोगों को शाकाहारी बनाना और बलि की उन अभिव्यक्तियों को प्रोत्साहित करना है जिनमें पशु वध न हो।

वीडियो में रोबोट बकरी को कहते सुना जा सकता है, ‘‘कुछ लोग सोचते हैं कि हम भोजन हैं, या हमारी जान ली जा सकती है। लेकिन मेरी जिंदगी मेरे लिए खास मायने रखती है, ठीक वैसे ही जैसे आपकी जिंदगी आपके लिए कीमती है।’’

भाषा शफीक अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में