प्रधानमंत्री मोदी का ईंधन के विवेकपूर्ण उपयोग की अपील करना अत्यंत उपयुक्त है: फडणवीस
प्रधानमंत्री मोदी का ईंधन के विवेकपूर्ण उपयोग की अपील करना अत्यंत उपयुक्त है: फडणवीस
नागपुर, 10 मई (भाषा) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पश्चिम एशिया संकट के मद्देनजर पेट्रोलियम उत्पादों के विवेकपूर्ण उपयोग के संबंध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील का रविवार को स्वागत किया।
नागपुर में एक कार्यक्रम से इतर एक प्रश्न का उत्तर देते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के नागरिकों से बिल्कुल उचित अनुरोध किया है।
उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘हम सभी जानते हैं कि अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच पश्चिम एशिया युद्ध के कारण दुनिया भर में ईंधन और गैस की कमी है। हमारे पड़ोसी देश भी ईंधन के भारी संकट का सामना कर रहे हैं और वहां कीमतें बढ़ गई हैं। पाकिस्तान में ईंधन की कीमत 450 रुपये प्रति लीटर है।’’
उन्होंने कहा कि इन सबके बावजूद प्रधानमंत्री मोदी ने यह सुनिश्चित किया कि भारत में ईंधन की आपूर्ति प्रभावित नहीं हो। फडणवीस ने कहा, ‘‘हमें पर्याप्त ईंधन आपूर्ति मिल रही है।’’’
इससे पहले दिन में हैदराबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि पेट्रोलियम उत्पादों का उपयोग केवल आवश्यकता के अनुसार ही किया जाना चाहिए।
भाषा
सुरभि संतोष
संतोष

Facebook


