पुणे कार दुर्घटना मामले में आरोपी नाबालिग के पिता को गिरफ्तार किया गया

पुणे कार दुर्घटना मामले में आरोपी नाबालिग के पिता को गिरफ्तार किया गया

पुणे कार दुर्घटना मामले में आरोपी नाबालिग के पिता को गिरफ्तार किया गया
Modified Date: May 21, 2024 / 09:10 pm IST
Published Date: May 21, 2024 9:10 pm IST

पुणे, 21 मई (भाषा) महाराष्ट्र के पुणे में एक कार दुर्घटना में आरोपी 17 वर्षीय लड़के के पिता को मंगलवार छत्रपति संभाजीनगर से हिरासत में लेने के कुछ घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, कथित तौर पर नशे की हालत में पोर्शे कार चला रहे किशोर ने रविवार तड़के कल्याणी नगर इलाके में मोटरसाइकिल पर सवार दो सॉफ्टवेयर इंजीनियरों को कुचल दिया था।

पुलिस ने बताया कि पेशे से बिल्डर किशोर के पिता को मंगलवार को छत्रपति संभाजीनगर में हिरासत में लेकर पुणे लाया गया, जहां शाम के समय उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने कहा कि बुधवार को उसे शहर की अदालत में पेश किया जाएगा।

भाषा जोहेब दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में