Maharashtra Liquor Deaths: शराब के नाम पर बांटा जा रहा था जहर! 13 मौतों के बाद खुली अवैध नेटवर्क की डरावनी परतें, सीएम ने कहा-बेहद दुर्भाग्यपूर्ण, अब तक इतने गिरफ्तार

Maharashtra Liquor Deaths: महाराष्ट्र में एक बार फिर जहरीली शराब ने बड़ा कहर बरपाया है। पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ इलाके में जहरीली शराब पीने से अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है।

Maharashtra Liquor Deaths: शराब के नाम पर बांटा जा रहा था जहर! 13 मौतों के बाद खुली अवैध नेटवर्क की डरावनी परतें, सीएम ने कहा-बेहद दुर्भाग्यपूर्ण, अब तक इतने गिरफ्तार

ALCOHOL NEWS/ imamge source: freepik

Modified Date: May 29, 2026 / 01:14 pm IST
Published Date: May 29, 2026 1:09 pm IST
HIGHLIGHTS
  • जहरीली शराब से 13 मौतें
  • पुणे-पिंपरी में मचा हड़कंप
  • मुख्य आरोपी गिरफ्तार किया गया

Maharashtra Liquor Deaths: पुणे: महाराष्ट्र में एक बार फिर जहरीली शराब ने बड़ा कहर बरपाया है। पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ इलाके में जहरीली शराब पीने से अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा मौतें पिंपरी-चिंचवड़ के दापोडी और फुगेवाड़ी इलाके में हुईं, जहां 8 लोगों ने दम तोड़ दिया। वहीं पुणे के काले पड़ल इलाके में 3 और हडपसर इलाके में 2 लोगों की जान गई है। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और प्रशासन पर अवैध शराब कारोबार को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

योगेश वानखेडे नामक व्यक्ति द्वारा तैयार की गई थी जहरीली शराब

जानकारी के मुताबिक, यह जहरीली और स्पिरिट मिश्रित शराब योगेश वानखेडे नामक व्यक्ति द्वारा तैयार की गई थी। आरोपी कथित तौर पर लंबे समय से अवैध शराब का कारोबार कर रहा था और उसके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार दापोडी, फुगेवाड़ी, हडपसर और काले पड़ल इलाके में लोगों ने इस शराब का सेवन किया था। शराब पीने के कुछ ही देर बाद लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी, कई लोगों के मुंह से झाग निकलने लगा और हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन कई लोगों ने इलाज से पहले ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी योगेश वानखेडे को गिरफ्तार कर लिया है।

सीएम ने घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने Maharashtra Liquor Deaths घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि मामले में अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और कुछ अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि पुलिस इस पूरे अवैध शराब नेटवर्क और उसकी सप्लाई चेन की जांच कर रही है। सीएम ने संकेत दिए कि शराब में मेथेनॉल जैसे खतरनाक रसायन के इस्तेमाल की आशंका है, हालांकि उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने से पहले इस पर टिप्पणी करना उचित नहीं होगा।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।