Pune Hooch Tragedy Death Toll || Ibc24 News Symbolic File
पुणे: महाराष्ट्र के पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों का मामला गंभीर होता जा रहा है। राज्य के मंत्री गिरीश महाजन ने बताया कि इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 17 से 18 तक पहुंच गई है। (Pune Hooch Tragedy Death Toll) हालांकि जांच कर रही एजेंसियों के अनुसार अब तक 15 मौतों की पुष्टि हुई है। मंत्री ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात के बाद कहा कि यह बेहद दुखद घटना है। मृतकों में ज्यादातर दिहाड़ी मजदूर और आर्थिक रूप से कमजोर लोग थे, जिन्होंने सस्ती शराब समझकर इसे खरीदा था।
मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में पुलिस और आबकारी विभाग के कुल 22 अधिकारियों और कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। पुणे के हडपसर क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री रोकने में विफल रहने पर तीन पुलिस अधिकारियों को निलंबित किया गया है। वहीं पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस के छह कर्मचारियों पर भी कार्रवाई हुई है। इसके अलावा आबकारी विभाग के 13 अधिकारियों और कर्मचारियों को भी निलंबित किया गया है।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। (Pune Hooch Tragedy Death Toll) स्थानीय नगर निकाय ने भी अतिरिक्त 1 लाख रुपये की मदद देने का फैसला किया है।
जांच में सामने आया है कि शराब में मेथेनॉल नामक जहरीला रसायन मिलाया गया था। महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने भिवंडी स्थित एक कंपनी पर छापा मारकर करीब 5,929 किलोग्राम मेथेनॉल जब्त किया है। अब तक इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपियों पर जहरीली शराब बनाने, सप्लाई करने और मेथेनॉल उपलब्ध कराने के आरोप हैं।
सीआईडी इस पूरे मामले की जांच कर रही है। सरकार ने कहा है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। (Pune Hooch Tragedy Death Toll) मंत्री गिरिश महाजन ने कहा कि राज्यभर में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में किसी भी अधिकारी की लापरवाही सामने आने पर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, चाहे उसका पद कितना भी बड़ा क्यों न हो।
Maharashtra: 13 excise dept officials suspended over Pune’s hooch deaths.
645 litres of spurious liquor seized from various locations in Pune. pic.twitter.com/9NOwXvLi9S
— News Arena India (@NewsArenaIndia) May 30, 2026
रक्षा सचिव ने सिंगापुर में ऑस्ट्रेलिया, यूरोपीय संघ और नीदरलैंड के अधिकारियों से मुलाकात की
राबड़ी देवी ने अपना बंगला अन्य मंत्री को आवंटित किये जाने पर कहा, ‘मुझे बलपूर्वक हटाना होगा’
जरूरत पड़ने पर ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए तैयार हैं सशस्त्र बल : जनरल उपेंद्र द्विवेदी
पूरी तरह आत्मनिर्भर होने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है भारत का रक्षा क्षेत्र : राजनाथ सिंह
कोरबा में 35 लाख रूपए की लागत से साल बीज प्रसंस्करण इकाई स्थापित करने की योजना