Vande Bharat IBC24 News: जितेंद्र को जिम्मेदारी, सियासत भारी, कांग्रेस ने नियुक्ति पर उठाए सवाल, पूछा- आखिर उन्हें ही क्यों बनाया गया CEO? /image: IBC24 File
अयोध्या। Vande Bharat IBC24 News: राम मंदिर में आखिरकार पहले CEO की नियुक्ति कर दी गई है। रिटायर्ड एयर मार्शल जितेन्द्र मिश्रा (CEO Jitendra Mishra) को राम मंदिर का पहला CEO बनाया गया है। लेकिन अब जितेंद्र मिश्रा के नाम पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है…और शंका जाहिर करते हुए पूछा है कि क्या ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का कोई राज है, जिसे छिपाने के लिए ये नियुक्ति हुई है ?…एक रिपोर्ट आप देखें…
Vande Bharat IBC24 News राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO के तौरे पर जितेन्द्र मिश्रा की नियुक्ति को एक दिन भी नहीं गुजरा था और इस पर सियासत शुरू हो गई। कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा- “मौजूदा BJP सरकार सुप्रीम कोर्ट के जजों को गवर्नर या राज्यसभा का सदस्य बना रही है। इससे लोगों के मन में शक पैदा होता है। और अब, आपने राम मंदिर ट्रस्ट के CEO के तौर पर एक रिटायर्ड एयर चीफ को नियुक्त किया है। उनका इससे क्या लेना-देना है? मुझे हैरानी है कि क्या ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के पीछे कोई छिपा हुआ सच है, जिसकी वजह से उन्हें यहां CEO बनाया गया।
कांग्रेस नेता उदित राज ने भी कहा कि एक मिश्रा की जगह दूसरे मिश्रा को लाया गया है…आगे कहा कि ट्रस्ट में OBC या दलितों का कोई प्रतिनिधित्व नहीं है…राम तो सबके हैं और हिंदू धर्म भी सबका है…लेकिन इसका बीजेपी के पास कोई जवाब नहीं है…जबकि कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का कहना है कि RSS और बीजेपी ने एक हवाई जहाज उड़ाने वाले को उस काम में फंसा दिया है जो साधु संतों का होता है। इधर इस पर बीजेपी ने जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस को हर विषय पर राजनीति करनी है…इसीलिए ये अनर्गल बयान दे रही है।
Vande Bharat IBC24 News AI स्क्रिनिंग, कई राउंड की बातचीत, फिर इंटरव्यू के बाद CEO का चयन हुआ…यानी ट्रस्ट के पहले CEO का चयन एक लंबे प्रोसेस के बाद हुआ..सवाल ये है कि इसके बावजूद कांग्रेस की आपत्ति और एक बार फिर से ऑपरेशन सिंदूर को इससे जोड़कर क्या कांग्रेस ने सेल्फ गोल तो नहीं कर दिया है।
ये भी पढ़ें