Jammu Kashmir Terrorist Encounter: कश्मीर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, दोनों ओर से फायरिंग जारी

Ads

Jammu Kashmir Terrorist Encounter: कश्मीर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, दोनों ओर से फायरिंग जारी

  •  
  • Publish Date - September 3, 2026 / 09:28 PM IST,
    Updated On - September 3, 2026 / 09:29 PM IST

Jammu Kashmir Terrorist Encounter: कश्मीर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, दोनों ओर से फायरिंग जारी /image: Social Media

HIGHLIGHTS
  • बड़गाम के ऊपरी युसमर्ग इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ की सूचना
  • जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF के संयुक्त दल ने इलाके की घेराबंदी की
  • दोनों तरफ से गोलीबारी जारी, फिलहाल किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं

बड़गाम। Jammu Kashmir Terrorist Encounter: जम्मू-कश्मीर के बड़गाम (Budgam Encounter) जिले से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, यहां बड़गाम के ऊपरी युसमर्ग के पास सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू होने की जानकरी मिली है। बताया जा रहा है कि आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच दोनों तरफ से गोलीबारी की जा रही है। पुलिस और सीआरपीएफ के एक संयुक्त दल ने पूरे इलाके को चारों तरफ से घेर लिया है।

रुक-रुक कर गोलीबारी जारी (Budgam Terrorist News)

Jammu Kashmir Terrorist Encounter सूत्रों के अनुसार, सुरक्षाबल के जवान जैसे ही संदिग्ध ठिकाने की ओर बढ़े, तभी घात लगाए बैठे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी फायरिंग की। बताया जाता है कि दोनों ओर से रुक-रुक कर भारी गोलीबारी जारी है। हालांकि, अभी इस मुठभेड़ (Budgam Encounter) में किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

ये भी पढ़ें

कश्मीर में मुठभेड़ कहां शुरू हुई है?

जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर के बड़गाम जिले में ऊपरी युसमर्ग के पास सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई है।

ऑपरेशन में कौन-कौन से सुरक्षाबल शामिल हैं?

जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF के संयुक्त दल द्वारा इलाके में कार्रवाई की जा रही है।

मुठभेड़ कैसे शुरू हुई?

सूत्रों के मुताबिक सुरक्षाबल संदिग्ध ठिकाने की ओर बढ़ रहे थे, तभी छिपे हुए आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी।

क्या किसी के हताहत होने की पुष्टि हुई है?

फिलहाल इस मुठभेड़ में किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

क्या इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है?

सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी और जवाबी कार्रवाई तेज कर दी है।