Ghaziabad Dog Attack | Photo Credit: IBC24
गाजियाबाद: Ghaziabad Dog Attack उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सोसाइटी में घूम रही 6 साल की मासूम बच्ची पर तीन आवारा कुत्तों ने अचानक हमला कर दिया। (Ghaziabad Stray Dog Attack) कुत्तों ने बच्ची को घेर लिया और उस पर झपट पड़े। बच्ची ने खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन कुत्ते लगातार उस पर झपटते रहे। हमले के दौरान कुत्तों ने बच्ची को कई जगह काट लिया और उसे घसीटने लगे। घटना का पूरा वीडियो अब सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
Ghaziabad Dog Attack जानकारी के अनुसार, घटना राजनगर एक्सटेंशन स्थित स्टार रामेश्वरम सोसायटी की है। सामने आए फुटेज में बच्ची पैदल जाती दिखाई दे रही है। इसी दौरान अचानक कुत्तों का झुंड उसकी ओर दौड़ता है और कुत्ते बच्ची को घेर लेते। जिससे बच्ची डर जाती है। बच्ची ने खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन कुत्ते लगातार उस पर झपटते रहे। इसी दौरान पास में मौजूद एक महिला ने हिम्मत दिखाई और बच्ची को बचाने के लिए कुत्तों को भगाया। महिला के प्रयास के बाद कुत्ते वहां से हटे और बच्ची को बचाया जा सका। अगर महिला समय पर कुत्तों को नहीं भगाती तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी।
घटना के बाद बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं घटना के बाद बच्ची के परिवार में डर का माहौल है। वहीं, सोसायटी के दूसरे परिवार भी अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। निवासियों का कहना है कि सोसायटी परिसर में आवारा कुत्तों की मौजूदगी लंबे समय से परेशानी का कारण बनी हुई है। बच्चों के खेलने और परिसर में घूमने के दौरान कुत्ते अक्सर आसपास दिखाई देते हैं, जिससे अभिभावकों को बच्चों की सुरक्षा की चिंता रहती है।
घटना के बाद सोसाइटी के लोगों में खासकर बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। सोसाइटी के लोगों ने आवारा कुत्तों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की मांग की है। इसके पहले भी आवारा कुत्तों के काटने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। लोगों का आरोप है कि नगर निगम इस मामले में चुप्पी साधे हुए है। कई बार शिकायत करने के बाद भी आवारा कुत्तों के काटने की घटनाएं बार-बार हो रही हैं।
यूपी : गाजियाबाद की सोसाइटी में कुत्तों ने मासूम बच्ची पर अटैक कर दिया। वो उसे जमीन पर गिराकर खींच रहे थे, महिला ने पहुंचकर जान बचाई। pic.twitter.com/vgmuV5rEP5
— Sachin Gupta (@Sachingupta) September 3, 2026