राज्यसभा उपचुनाव: राकांपा नेतृत्व ने फडणवीस से बातचीत की

राज्यसभा उपचुनाव: राकांपा नेतृत्व ने फडणवीस से बातचीत की

राज्यसभा उपचुनाव: राकांपा नेतृत्व ने फडणवीस से बातचीत की
Modified Date: June 6, 2026 / 06:50 pm IST
Published Date: June 6, 2026 6:50 pm IST

मुंबई, छह जून (भाषा) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेतृत्व ने शनिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर 18 जून को होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के उम्मीदवारों पर चर्चा की। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के इस्तीफे के कारण उपचुनाव की आवश्यकता हुई है।

सुनेत्रा पवार ने जनवरी में बारामती में विमान दुर्घटना में अपने पति और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन के बाद राज्य सरकार में कार्यभार संभाला था।

इससे पहले दिन में राकांपा के शीर्ष नेता प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे, दिलीप वलसे पाटिल, छगन भुजबल और राज्यसभा सदस्य पार्थ पवार ने पटेल के आवास पर मुलाकात की।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, दक्षिण मुंबई में मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ में फडणवीस से बातचीत के बाद वे भुजबल के आवास पर चर्चा में जुट गए।

उन्होंने बताया कि भुजबल के घर पर हुई बैठक महत्वपूर्ण है क्योंकि वह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार के रूप में उपचुनाव के प्रमुख दावेदारों में से एक हैं।

राज्य में राकंपा, भाजपा और शिवसेना सत्ताधारी सहयोगी दल हैं।

भाषा जितेंद्र पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में