महाराष्ट्र में वरकारियों के लिए सुरक्षित और समर्पित मार्ग बनेगा, 80 प्रतिशत काम पूरा : गडकरी

महाराष्ट्र में वरकारियों के लिए सुरक्षित और समर्पित मार्ग बनेगा, 80 प्रतिशत काम पूरा : गडकरी

महाराष्ट्र में वरकारियों के लिए सुरक्षित और समर्पित मार्ग बनेगा, 80 प्रतिशत काम पूरा : गडकरी
Modified Date: May 14, 2026 / 05:44 pm IST
Published Date: May 14, 2026 5:44 pm IST

पुणे, 14 मई (भाषा) केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि महाराष्ट्र में पंढरपुर की वार्षिक तीर्थयात्रा करने वाले लाखों वरकारियों के लिए सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से तैयार किए जा रहे ‘‘पालखी मार्ग’’ का करीब 80 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया है।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री गडकरी ने यहां डाइव घाट-हडपसर खंड का निरीक्षण करने के बाद कहा कि मार्ग के शेष हिस्सों का काम अगले चार से छह महीनों में पूरा कर लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि वरकारियों की सुरक्षा के लिए राजमार्ग में 3.5 मीटर चौड़ी समर्पित लेन बनाई गई है जिसका उपयोग पैदल चलने वाले वरकारी करेंगे।

गडकरी ने कहा, ‘‘इससे ‘वारी’ यात्रा सुरक्षित और व्यवस्थित बनी रहेगी। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए बिजली चालित लिफ्ट वाले फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) भी बनाए जा रहे हैं।’’

हर वर्ष आषाढ़ी और कार्तिकी एकादशी पर भगवान विट्ठल के लाखों ‘वरकारी’ (श्रद्धालु) सोलापुर जिले के पंढरपुर स्थित मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचते हैं। वरकारी अपनी ‘वारी’ यात्रा के दौरान संत ज्ञानेश्वर महाराज और संत तुकाराम महाराज की पालकियां लेकर चलते हैं।

भाषा मनीषा नरेश

नरेश


लेखक के बारे में