नासिक में स्वयंभू बाबा खरात के करीबी सहयोगी वित्तीय अनियमितताओं के मामले में गिरफ्तार

नासिक में स्वयंभू बाबा खरात के करीबी सहयोगी वित्तीय अनियमितताओं के मामले में गिरफ्तार

नासिक में स्वयंभू बाबा खरात के करीबी सहयोगी वित्तीय अनियमितताओं के मामले में गिरफ्तार
Modified Date: May 14, 2026 / 12:52 am IST
Published Date: May 14, 2026 12:52 am IST

नासिक, 13 मई (भाषा) महाराष्ट्र के नासिक में पुलिस ने बलात्कार के आरोपी स्वयंभू बाबा अशोक खरात से जुड़े वित्तीय अनियमितताओं के मामले की जांच के सिलसिले में उसके करीबी सहयोगी नामकर्ण आवारे को बुधवार को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नामकर्ण आवारे सहकारी औद्योगिक संपदा का अध्यक्ष भी है।

पुलिस के अनुसार, आवारे सिन्नर तालुका सहकारी औद्योगिक संपदा (एसटीआईसीई) का अध्यक्ष है। वह खरात के ‘शिवानिका ट्रस्ट’ का पूर्व सचिव भी है, जो नासिक के सिन्नर तालुका स्थित मीरगांव में खरात द्वारा स्थापित ईशान्येश्वर मंदिर के प्रशासन की देखरेख करता था।

पुलिस ने बताया कि आवारे को सिन्नर स्थित एक वित्तीय संस्थान में कथित वित्तीय अनियमितताओं के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस को संदेह है कि सिन्नर के कुंडेवाडी स्थित ‘जगदंबा माता को ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी’ में कई फर्जी खाते खोले गए थे। पुलिस ने बताया कि इसके संस्थापक निदेशक आवारे ने खरात को कई प्रमुख हस्तियों से संपर्क स्थापित करने में मदद की थी।

भाषा प्रचेता प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में