कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका चुनाव में शिवसेना ने एक सीट से भाजपा से बाजी मारी

कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका चुनाव में शिवसेना ने एक सीट से भाजपा से बाजी मारी

कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका चुनाव में शिवसेना ने एक सीट से भाजपा से बाजी मारी
Modified Date: January 17, 2026 / 07:17 pm IST
Published Date: January 17, 2026 8:35 am IST

ठाणे: कल्याण-डोम्बिवली महानगरपालिका (केडीएमसी) के चुनावों में शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, जिसमें शिवसेना ने महायुति के अपने सहयोगी दल को एक सीट से हरा दिया।

शुक्रवार को अंतिम मतगणना के अनुसार, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने 122 सदस्यीय महानगरपालिका में 52 सीट जीतीं, जबकि भाजपा 51 सीट के साथ दूसरे स्थान पर रही।

केडीएमसी के चुनाव विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, शिवसेना (उबाठा) 11 सीटों के साथ तीसरे स्थान पर रही, जबकि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) को पांच सीटें, कांग्रेस को दो सीट और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) को एक सीट मिली।

किसी भी एक पार्टी के अकेले दम पर स्पष्ट बहुमत का आंकड़ा पार करने में सफल न होने के कारण ये परिणाम आने वाले दिनों में गहन बातचीत और रणनीतिक चर्चाओं की संभावना को दर्शाते हैं।

भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने महाराष्ट्र में 29 महानगरपालिकाओं में से मुंबई समेत 25 में सत्ता हासिल कर ली है।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com