ठाणे में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के आवास पर गोलीबारी, मामला दर्ज
ठाणे में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के आवास पर गोलीबारी, मामला दर्ज
ठाणे (महाराष्ट्र), सात मार्च (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में शनिवार तड़के अज्ञात लोगों ने एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के आवास पर गोलीबारी की। पुलिस ने यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि मुंब्रा कस्बे में तड़के करीब चार बजे हुई गोलीबारी में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है लेकिन सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नदीम (बाबा) खान की कार को मामूली नुकसान पहुंचा है।
ठाणे सिटी पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘शरारती तत्वों ने खान के घर पर दो-तीन गोलियां चलाईं, लेकिन कोई घायल नहीं हुआ। हमने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।’’
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें खान को उपद्रवियों पर चिल्लाते हुए देखा जा सकता है। क्लिप में वह यह भी आरोप लगाते हुए दिख रहे हैं कि उन्होंने पहले भी अपनी जान को खतरे के संबंध में पुलिस को ज्ञापन सौंपा था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘हम अभी उनके दावों की पुष्टि कर रहे हैं और हमलावरों की पहचान करने के लिए आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं।’’
भाषा
गोला सिम्मी
सिम्मी

Facebook


