Rohit Shetty residence firing: फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर पर हुई गोलीबारी, दनादन गोलियों की आवाज से फैली दशहत
Rohit Shetty residence firing: किसी ने इमारत पर गोली चलाई। क्षेत्रीय पुलिस और अपराध शाखा की टीम मामले की जांच कर रही हैं।’’ उन्होंने कहा कि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि घटना के समय फिल्म निर्माता अपने आवास पर थे या नहीं
Rohit Shetty residence firing, image source: ANI
- मामले की जांच कर रही क्षेत्रीय पुलिस
- अज्ञात लोगों ने इमारत पर चार गोलियां चलाईं
- 2024 में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के आवास के बाहर भी ऐसी ही घटना
Mumbai News: मुंबई के पश्चिमी उपनगर जुहू में फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के आवास के बाहर अज्ञात लोगों ने गोलीबारी की। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार तड़के हुई जिसके बाद इमारत के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई।
मामले की जांच कर रही क्षेत्रीय पुलिस
अधिकारी ने कहा, ‘‘किसी ने इमारत पर गोली चलाई। क्षेत्रीय पुलिस और अपराध शाखा की टीम मामले की जांच कर रही हैं।’’ उन्होंने कहा कि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि घटना के समय फिल्म निर्माता अपने आवास पर थे या नहीं।
अज्ञात लोगों ने इमारत पर चार गोलियां चलाईं
अधिकारी ने बताया कि शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार अज्ञात लोगों ने इमारत पर चार गोलियां चलाईं। उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि जुहू पुलिस और अपराध शाखा की टीम मौके पर पहुंचीं और उन्होंने जांच शुरू की। अधिकारी ने बताया कि इमारत के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई है।
रोहित शेट्टी भारतीय फिल्म उद्योग के जाने-माने निर्देशक हैं, जो ‘गोलमाल’ और ‘सिंघम’ जैसी सुपरहिट फिल्मों के लिए प्रसिद्ध हैं।
2024 में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के आवास के बाहर भी ऐसी ही घटना
2024 में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास के बाहर भी ऐसी ही घटना घटी थी, जब बाइक पर सवार दो लोगों ने चार गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह ने फेसबुक पोस्ट के जरिए गोलीबारी की जिम्मेदारी ली थी और यह भी कहा था कि महाराष्ट्र के मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी भी उन्हीं की है। 66 वर्षीय बाबा सिद्दीकी सलमान खान के करीबी माने जाते थे। जेल में बंद इस गैंगस्टर की सलमान खान से पुरानी दुश्मनी है और उसने अतीत में कई बार उन्हें धमकियां भी दी हैं। यह दुश्मनी काले हिरण के शिकार मामले से शुरू हुई थी, क्योंकि बिश्नोई समुदाय काले हिरण को पवित्र मानता है।
अपने घर पर हुए हमले के बाद से सलमान खान को कड़ी सुरक्षा दी गई है।
इन्हे भी पढ़ें :
- LPG Price 1 Feb.: आम बजट से पहले मिला बड़ा झटका, 50 रुपये महंगा हुआ LPG सिलेंडर
- Budget 2026 key announcements: बजट से बड़ी उम्मीदें, 300 नई ट्रेनें, 13 लाख तक टैक्स फ्री इनकम के साथ हो सकते हैं ये 5 बड़े ऐलान
- Raipur news: राजिम–रायपुर के बीच चलेंगी दो राजिम कुंभ मेला स्पेशल मेमू ट्रेन, देखें 1 फरवरी से 15 फरवरी तक की समय सारणी

Facebook


