Iran Blast Today Viral Video: राजधानी समेत देश के अलग-अलग सात शहरों में भीषण बम धमाके.. विस्फोट से ढह गई इमारत, जद में आकर 5 लोगों की दर्दनाक मौत

Iran Blast Today Viral Video: विस्फोटों के कारणों का पता नहीं चल सका है। ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव के बीच इन घटनाओं को अहम माना जा रहा है। अमेरिका और इज़राइल ने इन धमाकों में किसी भी तरह की भूमिका से इनकार किया है।

Iran Blast Today Viral Video: राजधानी समेत देश के अलग-अलग सात शहरों में भीषण बम धमाके.. विस्फोट से ढह गई इमारत, जद में आकर 5 लोगों की दर्दनाक मौत

Iran Blast Today Viral Video || Image- Breaking911 Twitter File

Modified Date: February 1, 2026 / 07:51 am IST
Published Date: February 1, 2026 7:50 am IST
HIGHLIGHTS
  • तेहरान सहित सात शहरों में धमाके
  • आठ मंजिला इमारत की दो मंजिलें ढहीं
  • अमेरिका और इज़राइल ने भूमिका से इनकार

तेहरान: ईरान की राजधानी तेहरान सहित ईरान के सात शहरों में धमाकों की खबर मिली है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार एक आठ मंजिला इमारत में हुए विस्फोट से दो मंजिलें ढह गईं। (Iran Blast Today Viral Video) इस घटना में कम से कम पांच लोगों की मौत और 14 के घायल होने की पुष्टि की गई है। धमाकों के कारण आसपास खड़े कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए।

फिलहाल विस्फोटों के कारणों का पता नहीं चल सका है। ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव के बीच इन घटनाओं को अहम माना जा रहा है। अमेरिका और इज़राइल ने इन धमाकों में किसी भी तरह की भूमिका से इनकार किया है।

पाक सेना और बीएलए की बीच गोलीबारी

बात करें पड़ोसी देश पाकिस्तान की तो यहाँ के अशांत प्रांत बलूचिस्तान में एक साथ 12 स्थानों पर हमलों की खबर है। बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने 84 सुरक्षाकर्मियों को मारने का दावा किया है। (Iran Blast Today Viral Video) समाचार एजेंसियों के अनुसार, इन घटनाओं में 11 आम नागरिकों की मौत हुई है।

बताया गया है कि BLA ने पाकिस्तानी सेना के 18 जवानों को अगवा करने का भी दावा किया है। वहीं, पाकिस्तानी सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में 67 लड़ाकों के मारे जाने की सूचना है। क्वेटा के एक बाजार पर कुछ समय के लिए BLA लड़ाकों के कब्जे की भी खबर आई है। इन हमलों पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हमेशा की तरह धमाकों के पीछे भारत का हाथ होने का राग अलापा है।

पीओके के राष्ट्रपति की बीमारी से मौत

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के ‘राष्ट्रपति’ और अनुभवी राजनीतिज्ञ सुल्तान महमूद चौधरी का शनिवार को निधन हो गया। वह 71 साल के थे। महमूद लिवर कैंसर से पीड़ित थे और इस्लामाबाद के एक अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा था। पेशे से वकील और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपुल्स) के वरिष्ठ नेता चौधरी अगस्त 2021 में पीओके के ‘राष्ट्रपति’ चुने गए थे। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने चौधरी के निधन पर शोक व्यक्त किया।

‘कर्ज मांगना अपमानजनक’ : शाहबाज शरीफ, पाक पीएम

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ”मित्र देशों” से वित्तीय सहायता मांगने में अपमानजनक स्थिति का जिक्र करते हुए इस बात को खुलकर स्वीकारा कि विदेशी ऋण लेने की मजबूरी में पाकिस्तान को अपना सिर झुकाना पड़ा है और ”आत्मसम्मान की कीमत पर” समझौता करना पड़ा।

इस्लामाबाद में शुक्रवार को देश के प्रख्यात व्यापारियों और निर्यातकों के सम्मान में आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए शरीफ ने उस कठिन दौर को याद किया जब पाकिस्तान को दिवालियापन के डर का सामना करना पड़ा था और कुछ लोग इसे (पाकिस्तान को) तकनीकी रूप से विफल होने के कगार पर बता रहे थे।

उन्होंने कहा, ”जब हमने पदभार संभाला, तब आर्थिक स्थिति बेहद नाजुक थी (Iran Blast Today Viral Video) और आम आदमी को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।” प्रधानमंत्री ने 2023 में पेरिस में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के प्रबंध निदेशक के साथ अपनी मुलाकात का जिक्र किया जिसके बाद वैश्विक ऋणदाता ने एक आर्थिक कार्यक्रम को मंजूरी दी जिससे देश की अर्थव्यवस्था को स्थिर करने में मदद मिली।

शरीफ ने कहा कि मित्र देशों ने मुश्किल समय में पाकिस्तान का पूरा समर्थन किया है और उन्होंने सेना प्रमुख एवं रक्षा बलों के प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के साथ मिलकर कई देशों के नेताओं से अरबों डॉलर के ऋण मांगने के लिए मुलाकात की।

उन्होंने कहा, ”मैं कैसे बताऊं कि हमने मित्र देशों से ऋण के लिए किस तरह अनुरोध किया? मित्र देशों ने हमें निराश नहीं किया। लेकिन जो ऋण मांगने जाता है, उसका सिर झुका रहता है।” प्रधानमंत्री ने कहा कि ऋण से दायित्व भी उत्पन्न होते हैं जिन्हें पूरा करना होता है।

उन्होंने कहा, ”जब आप ऋण लेने जाते हैं तो आपको अपने आत्मसम्मान की कीमत चुकानी पड़ती है। (Iran Blast Today Viral Video) आपको समझौता करना पड़ता है… कभी-कभी, अनुचित मांगें सामने आ सकती हैं और आपको उन्हें पूरा करना पड़ सकता है, भले ही उन्हें पूरा करने का कोई कारण न हो।”

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown