ठाणे में कोविड-19 के छह नए मामले

ठाणे में कोविड-19 के छह नए मामले

ठाणे में कोविड-19 के छह नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 07:53 pm IST
Published Date: April 26, 2022 9:29 am IST

ठाणे (महाराष्ट्र), 26 अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे में छह और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद जिले में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 7,08,979 हो गई है।

एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि ये नए मामले सोमवार को सामने आए। जिले में संक्रमण से अभी तक 11,889 लोगों की मौत हुई है और कोविड-19 मृत्यु दर 1.67 प्रतिशत है।

इस बीच, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के अभी तक 1,63,610 मामले सामने आए हैं, जबकि मृतक संख्या 3,407 है।

भाषा निहारिका प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में