आर्थिक तंगी से जूझ रहे मार्केटिंग पेशेवर ने पत्नी और बेटे की हत्या की, आत्महत्या का प्रयास किया

आर्थिक तंगी से जूझ रहे मार्केटिंग पेशेवर ने पत्नी और बेटे की हत्या की, आत्महत्या का प्रयास किया

आर्थिक तंगी से जूझ रहे मार्केटिंग पेशेवर ने पत्नी और बेटे की हत्या की, आत्महत्या का प्रयास किया
Modified Date: July 21, 2026 / 09:49 pm IST
Published Date: July 21, 2026 9:49 pm IST

नासिक, 21 जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के नासिक शहर में आर्थिक तंगी से जूझ रहे 54 वर्षीय एक मार्केटिंग पेशेवर ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और नाबालिग बेटे की हत्या करने के बाद आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, आरोपी किरण एकनाथ हजारे (54) मूल रूप से पड़ोसी जलगांव जिले का निवासी है और नासिक रोड इलाके में अपनी पत्नी अश्विनी (43) तथा सात वर्षीय बेटे सुयश के साथ एक कमरे में रहता था।

उन्होंने बताया कि हजारे सौर ऊर्जा उपकरणों और अस्पतालों में इस्तेमाल होने वाले ऑक्सीजन सिलेंडर के मार्केटिंग का काम करता था। पिछले दो महीनों से आर्थिक तंगी के कारण वह मानसिक रूप से परेशान और असंतुष्ट था।

पुलिस के अनुसार, सोमवार (20 जुलाई) तड़के करीब साढ़े तीन बजे उसने धारदार हथियार से पत्नी और बेटे के सिर तथा गले पर हमला किया। इसके बाद उसने उसी हथियार से खुद को भी घायल कर लिया, जहर पी लिया और अपने बाएं हाथ की नस भी काट ली।

उन्होंने बताया कि दोपहर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोसियों को संदेह हुआ। खिड़की से अंदर झांकने पर तीनों खून से लथपथ पड़े दिखाई दिए।

घटना की सूचना मिलने पर नासिक रोड पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई। पुलिस को हजारे घायल अवस्था में मिला, जबकि उसकी पत्नी अश्विनी और बेटे सुयश की मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने बताया कि हजारे का उपचार नासिक नगर निगम के एक अस्पताल में चल रहा है। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

भाषा

शुभम दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में