ठाणे: चिकित्सक की कार पर गोलीबारी के आरोप में चार लोग गिरफ्तार
ठाणे: चिकित्सक की कार पर गोलीबारी के आरोप में चार लोग गिरफ्तार
ठाणे, 28 जुलाई (भाषा) ठाणे जिले के मुरबाड में एक चिकित्सक की कार पर गोलीबारी करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
मुरबाड पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि सरलगांव में एक अस्पताल के मालिक व चिकित्सक रविशंकर पाल की कार पर एक जुलाई को अज्ञात लोगों ने गोलीबारी की थी।
उन्होंने कहा, ‘हमने पाया कि गोलीबारी दो चिकित्सकों के बीच पेशेवर प्रतिद्वंद्विता के कारण की गई थी। हमारी जांच मुख्य आरोपी चिकित्सक रामचंद्र भोइर पर केंद्रित है और वह अभी फरार है।’
अधिकारी ने बताया कि सुरेश ओखोरे, भूषण पवार, गौरव तुंगर और ज्ञानेश्वर साबले नाम के चार लोगों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि विजय वाघ नामक व्यक्ति भी इस मामले में वांछित है।
भाषा
शुभम सुभाष
सुभाष

Facebook


