ठाणे में एक पुलिसकर्मी से मारपीट करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

ठाणे में एक पुलिसकर्मी से मारपीट करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

ठाणे में एक पुलिसकर्मी से मारपीट करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज
Modified Date: May 10, 2024 / 02:41 pm IST
Published Date: May 10, 2024 2:41 pm IST

ठाणे, 10 मई (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक पुलिसकर्मी से मारपीट करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को आरोपी दादू गायकवाड़ के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि वाहनों की जांच के लिए तैनात एक निगरानी टीम ने भिवंडी शहर में बृहस्पतिवार की शाम एक वाहन को जांच के लिए रोका, लेकिन चालक ने सहयोग करने से इनकार कर दिया और एक कांस्टेबल को धक्का दे दिया।

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने टीम के सदस्यों के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया और वाहन की जांच नहीं करने दी। उन्होंने बताया कि इस मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

भाषा

प्रीति देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में