ठाणे में एक महिला का ‘उत्पीड़न’ करने के आरोप में प्रवासी सब्जी विक्रेता की पिटाई
ठाणे में एक महिला का 'उत्पीड़न' करने के आरोप में प्रवासी सब्जी विक्रेता की पिटाई
ठाणे, सात जून (भाषा) सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक राजनीतिक दल के कार्यकर्ता ठाणे शहर में एक प्रवासी सब्जी विक्रेता को कथित तौर पर महाराष्ट्र की एक महिला का उत्पीड़न करने के आरोप में पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं।
संपर्क करने पर ठाणे नगर थाने के एक अधिकारी ने कहा कि उन्होंने वीडियो का संज्ञान लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है, हालांकि अभी तक कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।
महिला का कथित तौर पर उत्पीड़न किये जाने की जानकारी मिलने के बाद कुछ राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जांबली नाका इलाके में उस व्यक्ति से पूछताछ की और फिर उस पर हमला कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित किया गया है।
पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘पुलिस को सोशल मीडिया पर यह वीडियो मिला है और वह फिलहाल घटना की जांच कर रही है। अभी तक कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है और न ही कोई गिरफ्तारी हुई है।’
भाषा
शुभम प्रशांत
प्रशांत

Facebook


