ठाणे में कोरोना वायरस के 78 नए मामले

ठाणे में कोरोना वायरस के 78 नए मामले

ठाणे में कोरोना वायरस के 78 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:59 pm IST
Published Date: October 13, 2022 9:05 am IST

ठाणे (महाराष्ट्र), 13 अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 78 नए मामले सामने आने के बाद यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,45,628 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि ये नए मामले बुधवार को सामने आए। जिले में अभी कुल 372 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। बुधवार को यहां संक्रमण से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया और मृतक संख्या 11,962 है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, ठाणे में अभी तक 7,33,965 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

भाषा सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में