केदारनाथ-बद्रीनाथ हेलीकॉप्टर सेवा के नाम पर ठाणे की महिला से 54 हजार रुपये की ठगी

केदारनाथ-बद्रीनाथ हेलीकॉप्टर सेवा के नाम पर ठाणे की महिला से 54 हजार रुपये की ठगी

केदारनाथ-बद्रीनाथ हेलीकॉप्टर सेवा के नाम पर ठाणे की महिला से 54 हजार रुपये की ठगी
Modified Date: April 16, 2026 / 03:42 pm IST
Published Date: April 16, 2026 3:42 pm IST

ठाणे, 16 अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे की 34 वर्षीय एक महिला से केदारनाथ और बद्रीनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सेवा बुक करने के दौरान कथित तौर पर 54,000 रुपये की ठगी की गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

महिला ने पुलिस को बताया कि वह हाल ही में केदारनाथ यात्रा से जुड़ी सेवाओं की तलाश कर रही थी और तभी उसे प्रसिद्ध मंदिरों की यात्रा की पेशकश करने वाला एक इंस्टाग्राम संदेश मिला।

संदेश में दिए गए नंबर पर संपर्क करने पर शिकायतकर्ता से एक व्यक्ति ने बात की और कुल राशि का 50 प्रतिशत अग्रिम भुगतान करने को कहा।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद महिला ने बैंक ऑफ बड़ौदा के “हिमालय टूर” नामक देहरादून स्थित खाते में 54,000 रुपये भेज दिए। हालांकि, राशि प्राप्त करने के बाद संबंधित व्यक्ति ने न तो बुकिंग की पुष्टि की और न ही पैसे वापस किए।

अधिकारी ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

भाषा

राखी प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में