मुंबई में पुडुचेरी एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतरे, कोई घायल नहीं

मुंबई में पुडुचेरी एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतरे, कोई घायल नहीं

मुंबई में पुडुचेरी एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतरे, कोई घायल नहीं
Modified Date: November 29, 2022 / 08:57 pm IST
Published Date: April 15, 2022 10:48 pm IST

मुंबई, 15 अप्रैल (भाषा) मुंबई के माटुंगा स्टेशन पर शुक्रवार रात 11005 दादर-पुडुचेरी एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। यह जानकारी मध्य रेल के एक अधिकारी ने दी।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना ट्रेन के दादर टर्मिनस से पुडुचेरी के लिए रवाना होने के बाद रात करीब पौने 10 बजे हुई और इसमें किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

भाषा अमित संतोष

संतोष


लेखक के बारे में