महाराष्ट्र : चेन छीनने के आरोप में तीन ईरानी नागरिक गिरफ्तार
महाराष्ट्र : चेन छीनने के आरोप में तीन ईरानी नागरिक गिरफ्तार
ठाणे, 12 मई (भाषा) नवी मुंबई पुलिस ने चेन छीनने के कम से कम दस मामलों में कथित तौर पर शामिल तीन ईरानी नागरिकों को गिरफ्तार कर उनके पास से 12.75 लाख रुपये मूल्य के आभूषण जब्त किए हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, रबाले पुलिस थाने की एक टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को कल्याण के अंबिवली इलाके में जाल बिछाकर तीनों को पकड़ा।
उनके पास से 12,75,000 रुपये की कीमत के 85 ग्राम सोने के आभूषण बरामद किये गये हैं।
विज्ञप्ति के अनुसार, आगे की जांच जारी है।
भाषा मनीषा
मनीषा

Facebook


