नांदेड में तेज रफ्तार जीप पेड़ से टकराई, तीन लोगों की मौत, सात घायल

Ads

नांदेड में तेज रफ्तार जीप पेड़ से टकराई, तीन लोगों की मौत, सात घायल

  •  
  • Publish Date - September 1, 2026 / 03:21 PM IST,
    Updated On - September 1, 2026 / 03:21 PM IST

नांदेड, एक सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र के नांदेड जिले में तेज रफ्तार एक जीप के सड़क किनारे पेड़ से टकराने से तीन लोगों की मौत हो गई और सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह हादसा सोमवार शाम करीब छह बजे किनवट तहसील के तोतंबा वन घाट क्षेत्र में हुआ।

पुलिस के अनुसार, सभी पीड़ित पड़ोसी राज्य तेलंगाना के निर्मल जिले के परडी गांव के रहने वाले थे। पुलिस के अनुसार वे नांदेड में एक झरना घूमने और एक मंदिर में दर्शन करने गए थे।

एक अधिकारी ने बताया कि वे घर लौट रहे थे, रास्ते में चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण कथित तौर पर खो दिया। उन्होंने बताया कि इसके बाद जीप सड़क से उतर गई और तेज गति से एक बड़े पेड़ से टकरा गई। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान तुम सैलू (60), तुम गौराबाई (60) और आवला गंगाधर (55) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि जीप पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों ने वाहन में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की।

अधिकारी ने बताया कि गंभीर रूप से घायल सात यात्रियों को प्राथमिक उपचार देने के बाद आगे के इलाज के लिए तेलंगाना के कुबीर स्थित अस्पताल भेजा गया।

भाषा तान्या अमित

अमित