Kawardha Ganja Seized News: कंटेनर में नशे का समान छिपाकर ले जा रहा था ड्राइवर, पुलिस को देख उड़ गया होश, इतने करोड़ का गांजा हुआ जब्त

Ads

Kawardha Ganja Seized News: छत्तीसगढ़ के कवर्धा में चिल्फी बॉर्डर पर पुलिस ने गांजा तस्करी की बड़ी खेप पकड़ी है।

Kawardha Ganja Seized News/Image Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • कवर्धा में चिल्फी बॉर्डर पर पुलिस ने गांजा तस्करी की बड़ी खेप पकड़ी है।
  • कंटेनर ट्रक की जांच के दौरान ड्राइवर सीट के ऊपर बनाए गए गुप्त चेंबर से गांजा बरामद हुआ।
  • जब्त किए गए गांजे की कीमत करीब 2 करोड़ 50 लाख रुपये बताई जा रही है।

Kawardha Ganja Seized News: कवर्धा: छत्तीसगढ़ के कवर्धा में चिल्फी बॉर्डर पर पुलिस ने गांजा तस्करी की बड़ी खेप पकड़ी है। मुखबिर की सूचना पर एनएच-30 पर चिल्फी थाना के सामने संदिग्ध कंटेनर ट्रक की जांच के दौरान पुलिस को ड्राइवर सीट के ऊपर बनाए गए गुप्त चेंबर से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। गुप्त चेंबर में खाकी टेप से लिपटे पैकेटों में लगभग साढ़े चार क्विंटल गांजा छिपाकर रखा गया था, जिसकी कीमत करीब 2 करोड़ 50 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस ने ड्राइवर को किया गिरफ्तार

Kawardha Ganja Seized News: वहीं पुलिस ने कंटेनर चालक बलजीत सिंह, निवासी अमृतसर पंजाब, को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से मोबाइल और तस्करी में इस्तेमाल कंटेनर ट्रक भी जब्त किया गया है। बताया जा रहा है कि ओड़िसा से उत्तरप्रदेश के लखनऊ में इस गांजा को खपाने की तैयारी थी।मामले में अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। कार्रवाई पर राजनांदगांव रेंज के आईजी अजय यादव ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया है। नवपदस्थ एसपी और थाना प्रभारी द्वारा इस बड़ी कार्रवाई के बाद गांजा तस्करों में हड़कंप मच गया है।

इन्हें भी पढ़ें:-