तटीय आंध्र और रायलसीमा में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बूंदाबांदी का अनुमान: मौसम विभाग

Ads

तटीय आंध्र और रायलसीमा में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बूंदाबांदी का अनुमान: मौसम विभाग

  •  
  • Publish Date - August 2, 2026 / 05:16 PM IST,
    Updated On - August 2, 2026 / 05:16 PM IST

अमरावती, दो अगस्त (भाषा) तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में रविवार और सोमवार को कुछ जगहों पर बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफान की संभावना है। मौसम विभाग ने इसके साथ ही रविवार को अगले पांच दिनों तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है।

मंगलवार को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में भी ऐसे ही हालात रहने का अनुमान है और इन तीनों इलाकों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

बुधवार से गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की गतिविधि कम होने का अनुमान है, हालांकि तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सतही हवाएं चलने का अनुमान है, जबकि रायलसीमा में बुधवार और बृहस्पतिवार को 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने लोगों को सलाह दी कि वे गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी और तेज हवाओं के दौरान सतर्क रहें और अधिकारियों द्वारा जारी मौसम संबंधी सलाहों का पालन करें।

भाषा

शुभम प्रशांत

प्रशांत