ठाणे में प्रतिबंधित गुटखा बेचने के आरोप में दो व्यक्ति गिरफ्तार
ठाणे में प्रतिबंधित गुटखा बेचने के आरोप में दो व्यक्ति गिरफ्तार
ठाणे, 28 जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कलवा इलाके में प्रतिबंधित गुटखा और अन्य तंबाकू उत्पादों का भंडारण और बिक्री करने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों की पहचान इमरान हरमुद अली और सुजल पवार के रूप में हुई है। दोनों की पान की दुकान है।
क्वाल पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि दोनों के पास से 55,000 रुपये मूल्य का सामान बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों पर भारतीय न्याय संहिता और खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) के नियमों के तहत आरोप लगाए गए हैं।
भाषा प्रीति अमित
अमित

Facebook


