डॉक्यार्ड रोड इलाके में गोलीबारी के आरोप में दो गिरफ्तार
डॉक्यार्ड रोड इलाके में गोलीबारी के आरोप में दो गिरफ्तार
मुंबई, 13 मई (भाषा) कथित गैंगस्टर आसिफ शेख उर्फ आसिफ दाढ़ी के बेटे समीर मोहम्मद आसिफ खान उर्फ समीर शेख पर गोलीबारी के मामले में दो संदिग्धों को बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। मुंबई पुलिस ने यह जानकारी दी।
जीशान अनवर शेख (30) और सादिक शेख लियाकत शेख (30) को अपराध शाखा के अधिकारियों ने माहिम दरगाह इलाके से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, आसिफ दाढ़ी कथित तौर पर दाऊद इब्राहिम गिरोह से जुड़ा था।
यह घटना मंगलवार शाम दक्षिण मुंबई में डॉकयार्ड रोड पर हुई जब मोटरसाइकिल से आये हमलावरों ने समीर शेख पर एक गोली चलायी, जो उसके पैर में लगी। उसे तुरंत पास के एक अस्पताल ले जाया गया। वह अब खतरे से बाहर है। भायखला थाने में मामला दर्ज किया गया है।
अधिकारियों के अनुसार, पुलिस ने आरोपियों के पास से अपराध में इस्तेमाल हथियार, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी बरामद किये हैं।
अधिकारियों ने बताया कि अपराध शाखा की ‘यूनिट तीन’ मामले की जांच कर रही है।
भाषा प्रशांत
प्रशांत

Facebook


