ठाणे में अवैध तरीके से रहने के आरोप में दो बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

ठाणे में अवैध तरीके से रहने के आरोप में दो बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

ठाणे में अवैध तरीके से रहने के आरोप में दो बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
Modified Date: December 18, 2024 / 11:38 am IST
Published Date: December 18, 2024 11:38 am IST

ठाणे, 18 दिसंबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में अवैध तरीके से रहने के आरोप में दो बांग्लादेशी नागरिकों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि दोनों यहां भिवंडी में नल ठीक करने का काम करते थे।

भिवंडी शहर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को भिवंडी के इंदिरा नगर इलाके में खोका परिसर में छापा मारा और एक मकान में किराए पर रह रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि दोनों के पास भारत में रहने के लिए कोई वैध दस्तावेज नहीं थे।

अधिकारी ने बताया कि दोनों के खिलाफ विदेशी नागरिक अधिनियम तथा भारतीय पासपोर्ट अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि मकान मालिक को भी आरोपी बनाया गया है।

भाषा खारी शोभना

शोभना


लेखक के बारे में