ठाणे के प्रॉपर्टी डेवलपर से 4.95 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी, दो लोगों पर मामला दर्ज

ठाणे के प्रॉपर्टी डेवलपर से 4.95 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी, दो लोगों पर मामला दर्ज

ठाणे के प्रॉपर्टी डेवलपर से 4.95 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी, दो लोगों पर मामला दर्ज
Modified Date: August 22, 2026 / 06:44 pm IST
Published Date: August 22, 2026 6:44 pm IST

ठाणे, 22 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले के एक प्रॉपर्टी डेवलपर से दो लोगों ने बहुत कम कमीशन पर उसकी निर्माणाधीन परियोजना के फ्लैट बेचने का झांसा देकर कथित तौर पर 4.95 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, मुंब्रा के बिल्डर ने आरोप लगाया है कि आरोपी नदीम शेख और अख्तर हुसैन बेग ने मामूली कमीशन पर उसकी निर्माणाधीन परियोजना के फ्लैट बेचने का वादा करके उसका विश्वास जीता।

एक अधिकारी ने बताया कि अप्रैल 2024 से अगस्त 2026 के बीच शिकायतकर्ता की गैरमौजूदगी में दोनों ने संभावित खरीदारों के साथ कथित तौर पर अपने नाम पर अनधिकृत बिक्री समझौते किए। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने 52 फ्लैट बेचकर मिली रकम का गबन कर लिया, जिससे शिकायतकर्ता को 4.95 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

अधिकारी ने बताया कि मुंब्रा पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 316(2) (आपराधिक विश्वासघात) और अन्य संबंधित प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच जारी है।

भाषा प्रचेता दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में