भाजपा राहुल गांधी से डर गई है, ‘छात्रों की गूंज’ को बाधित करने का प्रयास किया जा रहा : रोहित पवार

भाजपा राहुल गांधी से डर गई है, ‘छात्रों की गूंज’ को बाधित करने का प्रयास किया जा रहा : रोहित पवार

भाजपा राहुल गांधी से डर गई है, ‘छात्रों की गूंज’ को बाधित करने का प्रयास किया जा रहा : रोहित पवार
Modified Date: August 22, 2026 / 04:29 pm IST
Published Date: August 22, 2026 4:29 pm IST

मुंबई, 22 अगस्त (भाषा) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के नेता रोहित पवार ने शनिवार को आरोप लगाया कि भाजपा कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से डरी हुई नजर आ रही है और सत्तारूढ़ दल पुणे में कांग्रेस के संवाद कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ को बाधित करने का प्रयास कर रहा है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं को निशाना बना रही है, जबकि पुणे में छात्राओं को कथित रूप से धमकाने और कार्यक्रम में जाने से रोकने वाले लोगों को खुलेआम घूमने दिया जा रहा है।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार शाम पुणे शहर के एसएसपीएमएस मैदान में आयोजित होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

शुक्रवार को विश्वविद्यालय छात्रावास परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और एनएसयूआई के सदस्यों के बीच झड़प हो गई थी। इस घटना के बाद पुलिस ने शनिवार को युवा कांग्रेस के 50 से 60 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया।

रोहित पवार ने एक बयान में आरोप लगाया कि ‘‘भाजपा के किराए के गुंडे’’ जिन्होंने छात्राओं को धमकाया था, वे खुलेआम घूम रहे हैं, जबकि एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामले दर्ज कर उन्हें परेशान किया जा रहा है।

भाषा शफीक पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में