ठाणे में पेड़ गिरने से दो घर क्षतिग्रस्त, कोई हताहत नहीं

ठाणे में पेड़ गिरने से दो घर क्षतिग्रस्त, कोई हताहत नहीं

ठाणे में पेड़ गिरने से दो घर क्षतिग्रस्त, कोई हताहत नहीं
Modified Date: May 15, 2024 / 10:45 am IST
Published Date: May 15, 2024 10:45 am IST

ठाणे, 15 मई (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक पेड़ गिरने से दो घर क्षतिग्रस्त हो गए। ठाणे नगर निगम के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि यह घटना कलवा इलाके के विटावा में मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे घटी थी, हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

ठाणे में सोमवार को बारिश और तूफान आया था।

अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को पेड़ गिरने से दो मंजिला मकानों की छतें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

सूचना मिलने पर दमकल विभाग के स्थानीय कर्मी और क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ की टीम मौके पर पहुंची।

अधिकारी ने बताया कि पेड़ के खतरनाक हिस्से को काटकर हटा दिया गया है।

भाषा प्रीति वैभव

वैभव


लेखक के बारे में