ठाणे जिले में एसयूवी की बस से टक्कर हो जाने के बाद दो लोगों की मौत, एक घायल

ठाणे जिले में एसयूवी की बस से टक्कर हो जाने के बाद दो लोगों की मौत, एक घायल

ठाणे जिले में एसयूवी की बस से टक्कर हो जाने के बाद दो लोगों की मौत, एक घायल
Modified Date: May 5, 2026 / 03:12 pm IST
Published Date: May 5, 2026 3:12 pm IST

ठाणे, पांच मई (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक एसयूवी की राज्य परिवहन की बस से टक्कर हो जाने के बाद मंगलवार को दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। यहां एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के ठाणे संभाग के संभागीय आयुक्त सागर पालसुले ने बताया कि यह दुर्घटना पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे मुरबाद तालुका के टोकावडे में मुरबाद-अहिल्यानगर रोड पर हुई।

उन्होंने कहा, ‘‘एसयूवी कल्याण की ओर जा रही थी, तभी विपरीत दिशा से आ रही एमएसआरटीसी की बस से उसकी टक्कर हो गई।’’

अधिकारी ने बताया कि चार पहिया वाहन की आगे की सीट पर बैठे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक यात्री घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि मुरबाद बस डिपो के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव एवं राहत अभियान चलाया गया।

अधिकारी ने बताया कि फिलहाल पीड़ितों की पहचान नहीं हो पाई है।

भाषा यासिर दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में