लालबाग के गणपति पंडाल के पास करंट लगने से आठ वर्षीय लड़की समेत दो लोगों की मौत, चार घायल

लालबाग के गणपति पंडाल के पास करंट लगने से आठ वर्षीय लड़की समेत दो लोगों की मौत, चार घायल

लालबाग के गणपति पंडाल के पास करंट लगने से आठ वर्षीय लड़की समेत दो लोगों की मौत, चार घायल
Modified Date: September 20, 2026 / 08:02 am IST
Published Date: September 20, 2026 8:02 am IST

मुंबई, 20 सितंबर (भाषा) मुंबई के लालबाग इलाके में शनिवार देर रात गणपति पंडाल के पास करंट लगने से आठ वर्षीय लड़की समेत दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना रात करीब दो बजकर 20 मिनट पर कालाचौकी स्थित दत्ताराम लाड मार्ग पर कालाचौकी विभाग सार्वजनिक उत्सव मंडल के पास हुई। उस समय गणपति उत्सव के कारण लालबाग इलाके में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

नगर निकाय के अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना मुंबई दमकल विभाग (एमएफबी) को रात दो बजकर 42 मिनट पर मिली। इसके बाद दमकल विभाग, पुलिस, ‘बेस्ट’ (बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति और परिवहन) और महानगरपालिका के वार्ड कार्यालय के कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया।

पुलिसकर्मियों से मौके पर मिली जानकारी के अनुसार, पांच घायलों को भायखला स्थित मसीना अस्पताल ले जाया गया, जबकि अन्य घायलों को परेल स्थित ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मसीना अस्पताल में आठ वर्षीय राघनी घनश्याम यादव को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 19 वर्षीय किरण अकबर नाइक, 19 वर्षीय तन्वी नरश हांडे, 19 वर्षीय साहिल संदीप तारे और 12 वर्षीय रूही सिंह का अस्पताल में उपचार हो रहा है। उनकी हालत के बारे में जानकारी अभी नहीं मिली है।

बाद में एक अधिकारी ने एक अन्य मौत की भी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि ग्लोबल अस्पताल में भर्ती एक महिला ने भी चोटों के कारण दम तोड़ दिया। उसकी पहचान और अन्य विवरण की जानकारी अभी नहीं मिल सकी है।

भाषा गोला सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में