कल्याण जेल में सिपाही से हाथापाई करने के आरोप में विचारधीन कैदी पर मामला दर्ज

कल्याण जेल में सिपाही से हाथापाई करने के आरोप में विचारधीन कैदी पर मामला दर्ज

कल्याण जेल में सिपाही से हाथापाई करने के आरोप में विचारधीन कैदी पर मामला दर्ज
Modified Date: July 4, 2026 / 12:02 pm IST
Published Date: July 4, 2026 12:02 pm IST

ठाणे, चार जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले की एक जेल में 27 वर्षीय एक विचाराधीन कैदी ने कथित तौर पर एक सिपाही को अपशब्द कहा और उससे हाथापाई की। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना एक जुलाई को कल्याण की आधारवाड़ी जिला जेल में हुई थी। इस संबंध में जेल के एक सिपाही की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 132 (सरकारी कर्मचारी को काम करने से रोकने के लिए आपराधिक बल का प्रयोग), 115(2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) और अन्य संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना उस समय हुई जब जेल का सिपाही उन विचाराधीन कैदियों को एक जगह इकट्ठा कर रहा था, जिन्हें स्थानीय अदालत में पेश किया जाना था। इसी दौरान आरोपी शारुखखान यासीन शेख ने कथित तौर पर जेल के मुख्य फाटक से बाहर निकलने की कोशिश की।

अधिकारी ने बताया कि सिपाही द्वारा रोके जाने पर आरोपी शेख कथित तौर पर अपना आपा खो बैठा, जिसके बाद उसने सिपाही को अपशब्द कहे और उसके साथ हाथापाई की।

अधिकारी ने कहा कि इस मामले में जांच जारी है।

भाषा प्रचेता रंजन

रंजन


लेखक के बारे में