यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया को मुंबई परिसर के लिए यूजीसी से मंजूरी मिली
यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया को मुंबई परिसर के लिए यूजीसी से मंजूरी मिली
मुंबई, 28 अगस्त (भाषा) यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया (यूडब्ल्यूए) को मुंबई में अपना अंतरराष्ट्रीय शाखा परिसर स्थापित करने के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग से अनुमोदन पत्र (एलओए) मिल गया है। विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को यह घोषणा की। यूडब्ल्यूए के कुलाधिपति डॉ. डायने स्मिथ-गैंडर एओ ने कहा, ‘‘यूडब्ल्यूए के मुंबई परिसर की शुरुआत होना विश्वविद्यालय के लिए और भारत के साथ हमारे संबंधों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह छात्रों के लिए नए अवसर पैदा करने के बारे में है, जिससे उन्हें विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त यूडब्ल्यूए की शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा, साथ ही वे भारत के अवसरों, समुदायों और आकांक्षाओं से जुड़े रहेंगे।”
सितंबर में परिसर में छात्रों का स्वागत किए जाने के साथ, यूडब्ल्यूए एक कार्यक्रम शुरू करेगा, जिससे छात्र मुंबई परिसर से परिचित हो सकेंगे।
कुलपति प्रो. अमित चक्रमा ने कहा, ‘‘विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) से अनुमोदन पत्र प्राप्त होना यूडब्ल्यूए मुंबई में छात्रों का स्वागत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अब हमारा ध्यान पहले दिन से ही छात्रों के लिए एक उत्कृष्ट अनुभव तैयार करने पर है।’’
भाषा
देवेंद्र पवनेश
पवनेश

Facebook


