Swine Flu in Durg: प्रदेश के इस जिले में सामने आया स्वाइन फ्लू का मामला, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप, जनता से की ये अपील

Swine Flu in Durg: दुर्ग जिले में स्वाइन फ्लू का पहला पुष्ट मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है।

Swine Flu in Durg: प्रदेश के इस जिले में सामने आया स्वाइन फ्लू का मामला, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप, जनता से की ये अपील

Swine Flu in Durg/Image Credit: File

Modified Date: August 23, 2026 / 06:47 pm IST
Published Date: August 23, 2026 6:45 pm IST
HIGHLIGHTS
  • छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्वाइन फ्लू का पहला पुष्ट मामला सामने आया।
  • स्वाइन फ्लू का मामला सामने आते ही अलर्ट मोड पर आया स्वास्थ्य विभाग।
  • स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से भी सावधानी रखने की अपील की गई है।

Swine Flu in Durg: दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्वाइन फ्लू का पहला पुष्ट मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती 2 वर्ष 11 माह की बच्ची में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। बच्ची का इलाज विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में जारी है और उसकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। बच्ची को तेज बुखार और अन्य फ्लू जैसे लक्षणों के कारण दो दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रारंभिक जांच में स्वाइन फ्लू की आशंका होने पर उसका आरटी-पीसीआर टेस्ट कराया गया, जिसमें एच1एन1 वायरस की पुष्टि हुई।

स्वास्थ्य विभाग ने की लोगों से अपील

Swine Flu in Durg: रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल एहतियाती कदम उठाए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम संक्रमित बच्ची के घर और आसपास के क्षेत्र में सर्वे कर रही है। परिवार के अन्य सदस्यों के भी सैंपल लेकर जांच की गई है ताकि संक्रमण के संभावित प्रसार को रोका जा सके। सिविल सर्जन ने बताया कि स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि स्वाइन फ्लू के मरीजों में तेज बुखार, शरीर में दर्द, कमजोरी, खांसी, गले में खराश और सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। ऐसे लक्षण नजर आने पर लोगों को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या जिला अस्पताल में जांच कराने की सलाह दी गई है। जिले में स्वाइन फ्लू का यह पहला मामला होने के कारण स्वास्थ्य विभाग विशेष सतर्कता बरत रहा है और लोगों से भी सावधानी रखने की अपील की गई है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.