Shahjahanpur Road Accident: सड़क पर ही मची चीख-पुकार, एक के बाद एक घटना से इलाके में सनसनी, तीन लोगों की मौत से मचा हड़कंप
Shahjahanpur Road Accident: सड़क पर ही मची चीख-पुकार, एक के बाद एक घटना से इलाके में सनसनी, तीन लोगों की मौत से मचा हड़कंप
Shahjahanpur Road Accident | Photo Credit: IBC24
- बस ने बाइक सवारों को टक्कर मारी
- दो युवकों की मौत
- अज्ञात ट्रक ने कुचला
शाहजहांपुर: Shahjahanpur Road Accident शाहजहांपुर जिले में शनिवार सुबह दो सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। (Shahjahanpur Road Accident Today) पुलिस के मुताबिक थाना तिलहर अंतर्गत एक घटना में मोटरसाइकिल से जा रहे दो युवकों की बस से टक्कर लगने से मौत हो गई जबकि दूसरी घटना में एक खराब गाड़ी को सही कर रहे उसके चालक को अज्ञात ट्रक ने कुचल दिया जिससे उसकी भी मौत हो गई है।
बस ने उन्हें टक्कर मारी
Shahjahanpur Road Accident पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने शनिवार को बताया की कनेग गांव के रहने वाले सोमेश शुक्ला (24), मोहित अवस्थी (23) मोटरसाइकिल से मंदिर जा रहे थे और जब उनकी मोटरसाइकिल भेदपुर के पास पहुंची तभी, पीछे से आ रही एक बस ने उन्हें टक्कर मार दी।
मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल
उन्होंने बताया कि हादसे में दोनों मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां दोनों की मौत हो गई। दीक्षित ने बताया कि दूसरी घटना में जयपुरिया स्कूल के पास एक गाड़ी खराब हो गई थी जिसका चालक सतीश (26) उसे ठीक कर रहा था तभी पीछे से आए एक अज्ञात ट्रक ने उसे कुचल दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Aaj Ka Rashifal 5 September 2026: आज इन राशि वालों पर होगी धनवर्षा, इन्हें रहना होगा सावधान? पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल
- Shri Krishna Janmashtami Raipur: राजधानी रायपुर में श्री कृष्ण का भव्य स्वागत.. कृष्ण देवालयों में लगा भक्तों का तांता, जगह जगह पर सांस्कृतिक आयोजन भी
- Vande Bharat: यूपी टू बिहार बाढ़ का कहर! बिहार में उफान पर है गंगा समेत 8 नदियां, आखिर कैसे सुधरेंगे हालात?

Facebook


