वैवाहिक वेबसाइट पर खुद को करोड़पति बताकर महिला से दुष्कर्म, 41 लाख रुपये की ठगी
वैवाहिक वेबसाइट पर खुद को करोड़पति बताकर महिला से दुष्कर्म, 41 लाख रुपये की ठगी
ठाणे, पांच जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र में नंदुरबार जिले के 38-वर्षीय एक व्यक्ति के खिलाफ एक वैवाहिक वेबसाइट पर खुद को करोड़पति कारोबारी बताकर एक महिला से दुष्कर्म करने और उससे 41.25 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
कोलसेवाड़ी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता 36-वर्षीय तलाकशुदा महिला अपने बच्चे के साथ ठाणे जिले के कल्याण पूर्व क्षेत्र में रहती है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने वैवाहिक वेबसाइट पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर खुद को एक संपन्न होटल व्यवसायी और सिविल इंजीनियर बताया। शादी का झांसा देकर और महिला के बच्चे को अपनाने का भरोसा दिलाकर उसने उसका विश्वास जीत लिया। इसके बाद उसने कथित तौर पर नवी मुंबई के पनवेल स्थित होटलों और कल्याण स्थित महिला के घर में कई बार उसका यौन उत्पीड़न किया।
प्राथमिकी के हवाले से एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘आरोपी ने महिला से 41.25 लाख रुपये की ठगी की। साथ ही उसके एक वाहन को बेचने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार किए और दूसरे वाहन पर भी अवैध रूप से कब्जा कर लिया।’’
पुलिस को आशंका है कि आरोपी ने इसी तरीके से अन्य महिलाओं को भी अपने जाल में फंसाया होगा। उसकी तलाश की जा रही है।
भाषा गोला सुरेश
सुरेश

Facebook


