Mahasamund News: परीक्षा में कुत्ते का नाम “शेरू या राम” के सवाल पर बवाल, DPI ने जिला शिक्षा अधिकारी को भेजा नोटिस
Dog Name ram controversy: चौथी की कक्षा में मोना के कुत्ते का नाम पूछने वाले सवाल को लेकर DEO विजय लहरे को कारण बताओ नोटिस कर दिया गया है।

Dog Name ram controversy, image source: ibc24
- महासमुंद DEO विजय लहरे को कारण बताओ नोटिस
- कुत्ते का नाम "शेरू या राम" के सवाल पर भेजा नोटिस
- धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला विकल्प: DPI
Mahasamund News: चौथी की कक्षा में मोना के कुत्ते का नाम पूछने वाले सवाल को लेकर DEO विजय लहरे को कारण बताओ नोटिस कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा यह नोटिस जारी किया गया है।
धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला विकल्प
बता दें कि बीते दिनों हुई कक्षा चौथी की परीक्षा में पूछे गए कुत्ते का नाम "शेरू या राम" के सवाल पर नोटिस भेजा गया है।( Mahasamund News) लोक शिक्षण संचालनालय के संचालक ने नोटिस में लिखा है कि कुत्ते के नाम के विकल्प में भगवान राम का नाम शामिल करना आपत्तिजनक है। यह एक धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला विकल्प है। (Dog Name ram controversy) इससे शासन और शिक्षा विभाग की छवि धूमिल हुई है।

विश्व हिन्दू परिषद ने DEO के खिलाफ की नारेबाजी
इसके पहले बीते दिन महासमुंद में विश्व हिन्दू परिषद ने DEO के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी। साथ ही धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले सवाल पर नाराजगी जताई। (Dog Name ram controversy) यहां कक्षा चौथी के पेपर में कुत्ते पर सवाल पूछा गया था। मोना के कुत्ते का क्या नाम है, चार विकल्पों में राम का नाम भी दिया था। इसे लेकर डीईओ के खिलाफ वीएचपी ने प्रदर्शन किया।
“मोना के कुत्ते का क्या नाम है?”
Mahasamund News, मिली जानकारी के मुताबिक, परीक्षा के वस्तुनिष्ठ प्रश्नपत्र में एक सवाल पूछा गया कि “मोना के कुत्ते का क्या नाम है?”। इस सवाल के चार विकल्पों में भगवान राम का नाम भी शामिल किया गया था। कुत्ते के नाम से जुड़े प्रश्न में भगवान राम का नाम आने से हिंदू संगठन भड़क उठा है और इसे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताया है।

इन्हे भी पढ़ें:
- 8th Pay Commission Update: 2026 में कर्मचारियों के वेतन और पेंशन में होगा बंपर इजाफा! इतने फीसदी बढ़ सकता है DA,देखें
- Kanker News: माँ, पत्नी, बहन और बच्चों ने मिलकर उतारा मौत के घाट, पिता की इस लत ने पूरे परिवार को बनाया गुनहगार
- CG Health Department Recruitment: छत्तीसगढ़ के इस विभाग में 144 नए पदों पर होगी भर्ती, 12 नए PHC को मिली मंजूरी
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Dog Name ram controversy:
महासमुंद
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm