Suryakund Hanuman Mandir History: मध्यप्रदेश का सुप्रसिद्ध हनुमान मंदिर.. दिन में तीन बार अपना रूप बदलती है बजरंगबली की प्रतिमा, नर्मदा पुराण में भी मिलता है जिक्र
Suryakund Hanuman Mandir History: मध्यप्रदेश का सुप्रसिद्ध हनुमान मंदिर.. दिन में तीन बार अपना रूप बदलती है बजरंगबली की प्रतिमा

Suryakund Hanuman Mandir History/ Image source: IBC24
- मंडला से लगभग 3 किलोमीटर दूर स्थित सूर्यकुंड में सुप्रसिद्ध हनुमान मंदिर
- हनुमान जी की प्रतिमा दिन में तीन बार अपना रूप बदलती है
- हनुमान जयंती के अवसर पर सुबह से ही मंदिर में भक्तों का तांता लगा
देवेन्द्र कुमार रैदास, मंडला। Suryakund Hanuman Mandir History: आज देशभर में हनुमान जयंती का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। मध्य प्रदेश के मंडला जिले में भी इस अवसर पर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। मंडला से लगभग 3 किलोमीटर दूर स्थित सूर्यकुंड में सुप्रसिद्ध हनुमान मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है।
Read More: Bandakpur Head Constable Viral Video: हनुमान जयंती पर प्रधान आरक्षक का जलयोग, दिखाई अद्वितीय हनुमान भक्ति, विडियो हुआ वायरल
सूर्यकुंड हनुमान मंदिर की मान्यता है कि, यहां हनुमान जी की प्रतिमा दिन में तीन बार अपना रूप बदलती है। सुबह बाल रूप, दोपहर में युवा रूप और शाम को वृद्ध रूप में दर्शन देते हैं। इसका नर्मदा पुराण मे भी जिक्र है। इतना ही नहीं यह मंदिर नर्मदा तट पर स्थित है, जिसके बारे में मान्यता ये भी है की भगवान सूर्य नर्मदा परिक्रमा कर रहे थे, उसी दौरान यहां आकर वे तपस्या करने लगे जिसकी पहरेदारी के लिए भगवान सूर्य ने हनुमान जी को चुना था। तब से ही प्रभु हनुमान यही रुक गए और यहां ही उन्होंने अपना निवास बना लिया। ये भी जाता है कहा जाता है कि जबतक इस स्थान पर नर्मदा परिक्रमावासी नहीं पहुंचते, तब तक उनकी नर्मदा परिक्रमा भी पूरी नहीं होती। यही कारण है कि इस मंदिर में भक्तों की गहरी आस्था है।
Read More: Chhattisgarh Hanuman Temple: भारत का एक मात्र ऐसा हनुमान जी का अनोखा मंदिर, जहां होती है स्त्री रूप में पूजा, दर्शन मात्र से दूर हो जाते संकट
आज हनुमान जयंती के अवसर पर सुबह से ही मंदिर में भक्तों का तांता लगा हुआ है। भक्त हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर रहे हैं और उनका आशीर्वाद ले रहे हैं। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन और हनुमान चालीसा का पाठ हो रहा है। मंदिर के सेवक ने बताया कि हनुमान जयंती के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है। उन्होंने कहा कि हनुमान जी की कृपा से सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। यहां जो भी आता है उसके पल भर में संकट खत्म हो जाते है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: सूर्यकुंड हनुमान मंदिर मंडला से लगभग 3 किलोमीटर दूर स्थित है और यह नर्मदा नदी के तट पर स्थित है।
Web Title: Suryakund Hanuman Mandir History
मंडला
और भी पढ़ें ›
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm