BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

BJP Neta Marpit Video Viral: बीजेपी नेता ने अस्पताल में दिखाई धौंस! डॉक्टर के साथ की मारपीट, कांग्रेस ने वीडियो जारी कर भाजपा पर साधा निशाना

BJP Neta Marpit Video Viral: बीजेपी नेता ने अस्पताल में दिखाई धौंस! डॉक्टर के साथ की मारपीट, कांग्रेस ने बीजेपी जारी कर भाजपा पर साधा निशाना |

BJP Neta Marpit Video Viral | Source : MP Congress

BJP Neta Marpit Video Viral | Source : MP Congress

Shyam Dwivedi
Published: 16 Mar 2025 | 2:43 pmModified: 16 Mar 2025 | 2:56 pm
HIGHLIGHTS
  1. कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर फिर से बीजेपी पर निशाना साधा है।
  2. सत्ता के नशे में चूर भाजपाइयों की गुंडागर्दी प्रदेश में चरम पर है-कांग्रेस
  3. शून्य कानून व्यवस्था और जंगलराज में गुंडे भाजपाई बनकर खुलेआम गुंडागर्दी कर रहे हैं-कांग्रेस

शुभम मालवीय/मंदसौर। BJP Neta Marpit Video Viral: मंदसौर जिले के शामगढ़ तहसील में शनिवार रात शासकीय अस्पताल, शामगढ़ में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (BMO) डॉ. मनीष दानगढ़ और भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता वैभव पटेल के बीच विवाद हो गया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया और अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों एक-दूसरे की कॉलर पकड़कर बहस करते नजर आ रहे हैं।

read more: Weather Update: इस राज्य में गर्मी का प्रकोप! 7 जिलों में 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंचा पारा, 19 मार्च से तापमान में आ सकती है गिरावट 

BJP Neta Marpit Video Viral : मध्यप्रदेश कांग्रेस ने 'एक्स' पर एक वीडियो जारी करते हुए लिखा है कि सत्ता के नशे में चूर भाजपाइयों की गुंडागर्दी प्रदेश में चरम पर है! मंदसौर जिले के शामगढ़ में युवा मोर्चा अध्यक्ष वैभव मालवीय ने अस्पताल में डॉक्टर के साथ मारपीट कर सत्ता की धौंस दी! शून्य कानून व्यवस्था और जंगलराज में गुंडे भाजपाई बनकर खुलेआम गुंडागर्दी कर रहे हैं! जैसे भाजपा की सदस्यता गुंडागर्दी का लाइसेंस हो!

जानकारी के मुताबिक, विवाद की शुरुआत इमरजेंसी वार्ड में हुई, जहां वैभव पटेल एक दुर्घटना के मरीज को लेकर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान मोबाइल चार्जिंग को लेकर कहासुनी हुई और मामला बढ़ते-बढ़ते हाथापाई तक पहुंच गया।

वही इधर मनीष दानगढ़ ने इस विवाद को लेकर शामगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, सोशल मीडिया इस मामले के गरमाने के बाद वैभव पटेल ने सफाई देते हुए कहा कि उनके द्वारा किसी की कॉलर नहीं पकड़ी गई, बल्कि डॉक्टर ने पहले झगड़ा शुरू किया। दूसरी ओर, डॉक्टर मनीष दानगढ़ का आरोप है कि वैभव पटेल ने अस्पताल में बदतमीजी की और अपशब्द कहे!

भाजपा और प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

मामले के तूल पकड़ने के बाद अब सवाल यह है कि भारतीय जनता पार्टी इस पर क्या कार्रवाई करेगी? क्या पार्टी अपने युवा नेता पर कोई अनुशासनात्मक कदम उठाएगी, या फिर प्रशासन इस मामले में कोई कड़ा निर्णय लेगा?

पुलिस की कार्रवाई

शामगढ़ थाना प्रभारी धर्मेंद्र शिवहरे ने बताया कि रात में दोनों पक्षों को समझा दिया गया था और आवेदन प्राप्त हुआ है, जिस पर जांच जारी है। विवाद की शुरुआत मोबाइल चार्जिंग को लेकर हुई थी, जब वैभव पटेल एक दुर्घटना के केस में अस्पताल गए थे। फिलहाल, शामगढ़ पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब देखना होगा कि यह विवाद क्या मोड़ लेता है और पुलिस की जांच में क्या सामने आता है।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: मंदसौर के शामगढ़ तहसील में शासकीय अस्पताल के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (BMO) डॉ. मनीष दानगढ़ और भाजपा युवा नेता वैभव पटेल के बीच विवाद हुआ था।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Shyam Dwivedi
Shyam Dwivedi

Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years

और भी पढ़ें...

Web Title: BJP leader showed his power in the hospital! Beat up the doctor

शहर की खबरें
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

01 Oct 2026 | 6:57 pm