BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Looteri Dulhan: लुटेरी दुल्हन का खौफनाक खेल! शादी के 20 दिन बाद ऐसा कांड कि पुलिस भी रह गई हैरान, यह कहानी रोंगटे खड़े कर देगी

Looteri Dulhan: लुटेरी दुल्हन का खौफनाक खेल! शादी के 20 दिन बाद ऐसा कांड कि पुलिस भी रह गई हैरान, यह कहानी रोंगटे खड़े कर देगी

Looteri Dulhan

Looteri Dulhan

tikesh Kumar
Published: 15 Dec 2025 | 10:11 pmModified: 15 Dec 2025 | 10:12 pm
HIGHLIGHTS
  1. लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश
  2. वाराणसी से 3 गिरफ्तार
  3. एक आरोपी अब भी फरार

मंदसौर: Looteri Dulhan: मंदसौर जिले से एक लुटेरी दुल्हन का मामला सामने आया है, जिसमें भाऊगढ़ थाना क्षेत्र के एक गाँव नांदवेल में सत्यनारायण नामक व्यक्ति ने एक दलाल रमेश सिंह के माध्यम से यूपी के वाराणसी की रहने वाली दुल्हन से शादी की। इसके झाँसे में आकर वह दुल्हन को ढाई लाख रुपए में घर लेकर आया। दुल्हन ससुराल में करीब 20 दिन रही और पूरे परिवार के साथ घुल-मिलकर रहने के बाद गाँव के भोले-भाले परिवार को 10 दिसंबर, सोमवार की रात करीब 8 बजे भजियों में नशीली दवा खिलाकर बहू रफूचक्कर हो गई। नशीली दवा से एक ही परिवार के 9 लोग बेहोश हो गए।

20 दिन की दुल्हन, 9 बेहोश और लाखों की लूट (Mandsaur Looteri Dulhan)

Looteri Dulhan: इसके बाद परिजनों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पाँच दिन बाद ही 3 आरोपियों को यूपी के वाराणसी से दबोच लिया। बता दें कि इसमें मुख्य आरोपी बबलू की तलाश पुलिस कर रही है, जो फिलहाल फरार है। दरअसल, भाऊगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम नांदवेल में एक ही परिवार के 9 लोग अचानक बेहोश हो गए। सूचना पर थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचे और पीड़ित सत्यनारायण गायरि सहित सभी को जिला चिकित्सालय मंदसौर में भर्ती कराया। जाँच में सामने आया कि सत्यनारायण की शादी 20 नवंबर 2025 को ज्योति, निवासी जोगापुर, जिला वाराणसी (यूपी) से हुई थी। 9 दिसंबर की रात करीब 8 बजे ज्योति ने भजिए बनाए और उनमें नशीला पदार्थ मिलाकर परिवार को खिला दिया, जिससे सभी बेहोश हो गए। इसके बाद ज्योति घर से 50 हजार रुपए नकद और चाँदी के पायजेब-बिछिया लेकर फरार हो गई।

पूरे परिवार को नशा खिलाकर लूटा (Mandsaur looter bride case)

Looteri Dulhan: पुलिस जाँच में पता चला कि यह शादी गाँव नांदवेल के रमेश सिंह ने वाराणसी निवासी बबलू के माध्यम से करवाई थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम वाराणसी रवाना हुई, जहाँ स्थानीय पुलिस की मदद से ज्योति को दबिश देकर गिरफ्तार किया गया और उसके कब्जे से नकदी व जेवरात बरामद किए गए। पूछताछ में ज्योति ने अन्तिमा राय का नाम उजागर किया, जिसे भी गिरफ्तार किया गया। साथ ही नांदवेल निवासी रमेश सिंह को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। मुख्य आरोपी बबलू, निवासी गोरखपुर (उ.प्र.), फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जाँच कर रही है। एडिशनल एसपी तेर सिंह बघेल ने बताया कि भाऊगढ़ थाना क्षेत्र में लुटेरी दुल्हन द्वारा परिवार को नशीला पदार्थ खिलाकर 50 हजार रुपए नकद और सोने-चाँदी के जेवरात लेकर फरार होने का मामला सामने आया था, जिसमें भाऊगढ़ थाना पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए लुटेरी दुल्हन सहित तीन आरोपियों को यूपी के वाराणसी से गिरफ्तार किया है। एक फरार आरोपी की तलाश जारी है और आगे पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: मंदसौर जिले के भाऊगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम नांदवेल में एक महिला ने शादी के 20 दिन बाद पूरे परिवार को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश किया और नकदी व जेवरात लेकर फरार हो गई।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

tikesh Kumar
tikesh Kumar

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Looteri Dulhan: The incident involving the thieving bride 20 days after the wedding

शहर की खबरें
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें

Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें

01 Oct 2026 | 6:40 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन

CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन

01 Oct 2026 | 6:36 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

30 Sept 2026 | 5:39 pm