Mandsaur Crime News: हैवानियत की हदें पार! अपनी ही बेटी को मोहरा बनाकर, मानसिक रूप से कमजोर नाबालिग के साथ करता था ऐसा काम, पेट दर्द ने खोला दरिंदगी का राज
Mandsaur Crime News: मध्य प्रदेश के मंदसौर में 25 वर्षीय युवक ने 13 वर्षीय मानसिक रूप से कमजोर बच्ची से दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे के भीतर …

Mandsaur Crime News
- 25 वर्षीय आरोपी ने 13 वर्षीय मानसिक रूप से कमजोर बच्ची से किया दुष्कर्म।
- आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया।
- घटना का खुलासा बच्ची की पेट दर्द की शिकायत पर हुआ।
मंदसौर: मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है।( Mandsaur news) यहाँ एक 25 वर्षीय युवक, पांचवीं कक्षा की 13 वर्षीय मानसिक रूप से कमजोर नाबालिग से दुष्कर्म करता था(child rape case)। इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
अपनी बच्ची के जरिए बुलाता था घर
मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला मंदसौर के नई आबादी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम राजाखेड़ी का है। ( sexual assault news) यहाँ 25 वर्षीय आरोपी किशोर का घर पीड़िता के स्कूल के पास ही था। आरोपी पीड़िता के गांव का ही रहने वाला है। घर और स्कूल पास होने की वजह से वह अपनी ही सात वर्षीय बच्ची के जरिए पीड़िता को अपने घर बुलाता था और मौका पाकर उसके साथ दुष्कर्म करता था।
पेट दर्द की शिकायत पर हुआ भंडाफोड़
पीड़िता के मानसिक रूप से कमजोर होने के कारण आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर डराता था। इसी डर की वजह से पीड़िता लंबे समय तक किसी को घटना के बारे में नहीं बता पा रही थी। (Mandsaur latest news)इस घटना का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता को अचानक पेट दर्द की शिकायत हुई। उसकी मां ने विश्वास में लेकर जब पूछताछ की, तब पूरा मामला सामने आया और पीड़िता ने आपबीती सुनाई।
24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। (Mandsaur police case) एडिशनल एसपी तेर सिंह बघेल ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी भील समाज का है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मामला दर्ज कर आरोपी किशोर को हिरासत में लिया। 24 घंटे के भीतर ही आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने उसके खिलाफ बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
इन्हें भी पढ़ें:-
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: पीड़िता के परिवार ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: Shocking Child Rape Case in Mandsaur: 25-Year-Old Arrested
मन्दसौर
और भी पढ़ें ›
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pmमप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह
30 Sept 2026 | 5:17 pm
Gwalior Fake Kidnapping Case: ‘5 लाख दो नहीं तो राहुल की लाश मिलेगी’, युवक ने इस लिए रची खुद की अपहरण की झूठी साजिश, अज्ञात नंबर से घरवालों को भेजा मैसेज, ऐसे पकड़ाया शातिर
30 Sept 2026 | 3:59 pmसीईसी के खिलाफ इंदौर में प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की
30 Sept 2026 | 2:53 pm
Indore News : बिल्डर की मौत..जांच में कई एंगल। कॉल डिटेल से तलाशे जा रहे जवाब
30 Sept 2026 | 2:19 pm
Milk Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले आम जनता को बड़ा झटका, फिर बढ़े दूध के दाम, इस दिन से लागू होगी नई कीमत
30 Sept 2026 | 2:09 pm
Ujjain Chakubazi News: गणेश विसर्जन के दौरान मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा माहौल, चाकूबाजी से पूरे इलाके में मचा हड़कंप
30 Sept 2026 | 1:53 pm