Mandsaur Onion Price: प्याज की अर्थी सजाई… कफ़न पहनाकर बैंड बाजे के साथ निकाली अंतिम यात्रा, श्मशान घाट में बिलख-बिलखकर रोये किसान, नजारा देख दंग रह गए लोग
Mandsaur Onion Price: प्याज की अर्थी सजाई… कफ़न पहनाकर बैंड बाजे के साथ निकाली अंतिम यात्रा, श्मशान घाट में बिलख-बिलखकर रोये किसान, नजारा देख दंग रह गए लोग

Mandsaur Onion Price
- प्याज की अर्थी निकाली किसानों ने
- प्याज के कम भाव पर किसानों का प्रदर्शन
- अर्थी सजाकर निकाली अंतिम यात्रा
मंदसौर: Mandsaur Onion Price: किसानों को प्याज के उचित दाम न मिलने से नाराज किसानों ने सोमवार को धमनार में अनोखा प्रदर्शन किया। किसानों ने प्याज की अर्थी सजाकर उसकी अंतिम यात्रा निकाली और बाद में तहसीलदार को ज्ञापन भी सौंपा।
प्याज के कम भाव पर किसानों का अनोखा प्रदर्शन (Mandsaur Onion Protest)
मंदसौर के धमनार में प्याज की कम कीमतों से नाराज किसानों ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाया। प्याज की अर्थी को बैंड बाजों के साथ श्मशान तक ले जाया गया और वहां मुखाग्नि दी गई। अंतिम यात्रा के दौरान बैंड बाजों पर रघुपति राघव राजा राम का गीत बजाया गया और भगवान से प्याज के भाव बेहतर होने की प्रार्थना की गई। किसान देवीलाल विश्वकर्मा ने कहा कि प्याज का उचित मूल्य नहीं मिलने के कारण आज गांव धमनार में प्याज की शव यात्रा निकाली गई। किसानों की मांग है कि प्याज का मूल्य करीब 6 हजार रुपये प्रति क्विंटल हो ताकि उन्हें लाभ मिल सके।
प्याज की अर्थी निकाल कर जताया गुस्सा (Onion Price Hike Demand Mandsaur)
Mandsaur Onion Price: किसान बद्री लाल धाकड़ ने बताया कि पिछले साल प्याज 25 से 30 रुपये प्रति किलो बिक रही थी, जबकि इस साल केवल 1-2 रुपये प्रति किलो बिक रही है। स्थिति ऐसी है कि किसानों को मजबूरन फसल पर रोटावेटर चलाना पड़ रहा है ताकि अगले साल समय पर बुवाई हो सके। उन्होंने कहा कि सरकार को प्याज के दाम बढ़ाने चाहिए, ताकि किसान अपनी मेहनत का उचित मुआवजा पा सकें। तहसीलदार रोहित सिंह राजपूत ने बताया कि किसानों का ज्ञापन जिला कलेक्टर तक भेजा जाएगा, ताकि इसे शासन स्तर पर भी पहुंचाया जा सके।
यह भी पढ़ें
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: A1: किसानों ने प्याज के उचित मूल्य न मिलने और कम दाम मिलने के विरोध में प्याज की अर्थी निकालकर प्रदर्शन किया।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Mandsaur Onion Price: The funeral procession was carried out on a bier made of onions
मन्दसौर
और भी पढ़ें ›
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम
01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
01 Oct 2026 | 6:56 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन
01 Oct 2026 | 6:36 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am