Mandsaur Latest News in Hindi: मंदसौर में पति-पत्नी बन गई दो सहेलियां.. रीती-रिवाज से रचाई शादी फिर बनवा लिया लिव-इन रिलेशनशिप का सर्टिफिकेट
Two girls married each other in Mandsaur यह मामला मंदसौर जिले का पहला समलैंगिक विवाह है, जिसने समाज में समलैंगिकता और समान अधिकारों को लेकर एक नई चर्चा छेड़ दी …
Two girls married each other
Two girls married each other in Mandsaur: मंदसौर: मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले से एक अनोखा और चर्चा का विषय बन चुका मामला सामने आया है। यहां दो युवतियों ने एक-दूसरे से शादी करके साथ रहने का निर्णय लिया। दोनों ने कोर्ट में लिव-इन रिलेशनशिप का प्रमाण पत्र बनवाकर अपने रिश्ते को कानूनी मान्यता भी दिलवाई।
जानकारी के अनुसार भैसोदामंडी क्षेत्र की रहने वाली 19 वर्षीय सोनम माली और राजस्थान के भवानीमंडी की 22 वर्षीय रीना ने चार साल के प्रेम संबंध के बाद साथ रहने का फैसला किया। सोमवार को दोनों कोर्ट पहुंचीं, जहां स्टांप पेपर पर लिव-इन रिलेशनशिप का इकरारनामा तैयार किया गया। इसके बाद उन्होंने हिंदू रीति-रिवाज से विवाह की रस्में पूरी कीं। दोनों ने एक-दूसरे को माला पहनाई, सिंदूर लगाया और साथ रहने की कसमें खाईं।
मंदसौर में सामने आया समलैंगिक विवाह का मामला
Two girls married each other in Mandsaur: मीडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक़ इस अनोखे विवाह के दौरान रीना के मामा को इस बात की जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर दोनों लड़कियों को डांटा और उनकी पिटाई कर दी। उन्होंने रीना को अपने साथ जबरदस्ती ले जाने की कोशिश की।
सोनम ने बताया कि वह और रीना पिछले चार साल से एक-दूसरे को जानते हैं और साथ रहना चाहते हैं। यह मामला मंदसौर जिले का पहला समलैंगिक विवाह है, जिसने समाज में समलैंगिकता और समान अधिकारों को लेकर एक नई चर्चा छेड़ दी है। यह घटना भले ही विवादों में घिरी हो, लेकिन यह LGBTQ+ समुदाय की ओर से अपने अधिकारों और स्वतंत्रता के लिए उठाए जा रहे कदमों का प्रतीक है।
अब प्वाइंट्स में पढ़ें इस अनोखे घटनाक्रम के बारें में
1. क्या दो लड़कियां भारत में कानूनी रूप से शादी कर सकती हैं?
नहीं, भारत में समलैंगिक विवाह को अभी तक कानूनी मान्यता नहीं मिली है, लेकिन लिव-इन रिलेशनशिप को कानूनी संरक्षण प्राप्त है।
2. लिव-इन रिलेशनशिप का प्रमाण पत्र कैसे बनवाया जाता है?
दो वयस्क अपने सहमति से स्टांप पेपर पर एक एग्रीमेंट बनवाकर कोर्ट से लिव-इन रिलेशनशिप का प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
3. दो सहेलियों ने आपस में रचाई शादी का समाज पर क्या प्रभाव पड़ा?
यह घटना LGBTQ+ समुदाय के अधिकारों और समाज में समानता को लेकर चर्चा का विषय बन गई है।
4. क्या इस तरह की घटनाओं पर परिवार द्वारा विरोध सामान्य है?
समलैंगिक रिश्तों को लेकर समाज और परिवार में अभी भी व्यापक स्वीकार्यता की कमी है, जिससे विरोध होना सामान्य है।
5. मंदसौर की यह घटना LGBTQ+ समुदाय के लिए क्यों महत्वपूर्ण है?
यह घटना LGBTQ+ समुदाय के अधिकारों के लिए एक प्रेरणा है और समाज में समलैंगिकता की स्वीकृति की दिशा में एक कदम है।
छत्तीसगढ़ सरकार का एक साल पूरा होने पर आपकी राय
मध्यप्रदेश सरकार का एक साल पूरा होने पर आपकी राय
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Two girls married each other in Mandsaur, Prepared a certificate of live in relationship
मन्दसौर
और भी पढ़ें ›
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm
UPITS 2026: UP के देसी स्वाद का बढ़ा कारोबार, 75 जिलों के खास व्यंजनों ने खींचा कारोबारियों का ध्यान, अब ग्लोबल मार्केट में बनेगी UP की पहचान
01 Oct 2026 | 6:16 pm