BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Dhirendra Shastri Samosa Video: लोगों की पर्ची निकालने वाले धीरेंद्र शास्त्री भी खा गए गच्चा, आग बबुला होकर श्रद्धालुओं को लगाई फटकार, देखिए वीडियो

दिल्ली से वृंदावन तक चल रही बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा ने पूरे उत्तर भारत में सनसनी मचा दी है। पदयात्रा के दौरान अव्‍यवस्‍था के चलते …

dhirendra shastri samosa

dhirendra shastri samosa

muskan mishra
Published: 10 Nov 2025 | 12:43 pmModified: 10 Nov 2025 | 4:56 pm
HIGHLIGHTS
  1. धीरेंद्र शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा दिल्ली से वृंदावन तक चल रही है।
  2. श्रद्धालुओं की भीड़ इतनी भारी कि अव्यवस्था का मंजर देखने को मिला।
  3. बाबा ने हंसते हुए कहा कि कुछ पदयात्री जलपान साफ कर आगे निकल जाते हैं।

Dhirendra Shastri Samosa Video: मथुरा: दिल्ली से वृंदावन तक चल रही बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा ने पूरे उत्तर भारत में सनसनी मचा दी है। 7 नवंबर को शुरू हुई यह पदयात्रा आठ नवंबर को फरीदाबाद पहुंची। इस अवसर पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी उपस्थित रहे। साथ ही, क्रिकेटर उमेश यादव, शिखर धवन और रेसलर खली जैसे प्रसिद्ध हस्तियों ने पदयात्रा को समर्थन देने के लिए अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। अव्‍यवस्‍था के चलते पंडित धीरेंद्र शास्‍त्री को नाश्‍ते को लेकर श्रद्धालुओं से अपील करनी पड़ी है। इससे जुड़ा एक वीडियो सामने आया है।

'पदयात्रा पहुंचने से पहले भंडारे में पहुंच जा रहे लोग'

Dhirendra Shastri Appeal: पदयात्रा में श्रद्धालुओं की भीड़ इतनी भारी थी कि अव्यवस्था की वजह से धीरेंद्र शास्त्री को नाश्ते को लेकर श्रद्धालुओं से विशेष अपील करनी पड़ी। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने हंसते हुए कहा कि “कुछ पदयात्री इतने होशियार हैं कि वे हमसे आगे निकल जाते हैं। रास्‍ते में जहाँ भी जलपान का प्रबंध होता है, वे चाट-पकौड़ी साफ कर देते हैं। आज की पूरी पदयात्रा में हमें दोना और बोतलें ऐसी कुचली मिलीं जैसे उन पर भीड़ चढ़ गई हो।”

समोसे और जलपान को लेकर धीरेंद्र शास्त्री का बयान

धीरेंद्र शास्त्री ने आगे कहा कि आयोजकों ने उन्हें बताया कि “सड़क पर समोसे और जलपान के बचे हिस्से पदयात्रियों के पेट में चले गए। हमने कहा कि पदयात्रा में हम भी शामिल हैं, तो कहा गया कि आपसे आगे और बड़े लोग हैं।” उन्होंने श्रद्धालुओं से विनम्रता से अपील की कि कृपया जलपान और भंडारे में संयम रखें, ताकि सभी श्रद्धालु व्यवस्थित तरीके से यात्रा का आनंद ले सकें।

दिल्ली से वृंदावन तक यात्रा कर रहे शास्त्री

पदयात्रा अभी पूरी नहीं हुई है। धीरेंद्र शास्त्री और श्रद्धालु दिल्ली से वृंदावन तक लगभग 170 किलोमीटर की यात्रा कर रहे हैं। यह यात्रा 16 नवंबर को वृंदावन में अपने समापन तक पहुंचेगी। यात्रा दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के छह जिलों से होकर गुजर रही है और इसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हैं।

इन्हें भी पढ़ें :-

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: यह पदयात्रा 7 नवंबर को दिल्ली से शुरू हुई और वृंदावन की ओर जा रही है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

muskan mishra
muskan mishra

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: Dhirendra Shastri Appeals to devotee for breakfast

शहर की खबरें
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..

Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..

02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm